UP में है घर? तो बिजली बिल होगा जीरो, सरकार देगी ₹1 लाख.... जानें कैसे मिलेगा फायदा

UP News: अपने बिजली बिलों को कम करना चाहते हैं? उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने वालों को बड़ी सब्सिडी दे रही है. जानें आप ₹1 लाख तक की सब्सिडी का लाभ कैसे उठा सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया क्या है.

UP News: अगर हर महीने बिजली का बिल देखकर आपका बजट बिगड़ जाता है, तो आपके लिए सोलर पैनल एक बड़ा विकल्प हो सकता है. खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र और राज्य सरकार, दोनों की तरफ से सब्सिडी का लाभ मिल सकता है. इससे सोलर सिस्टम लगवाने का खर्च काफी कम हो सकता है और बिजली के बिल में भी बड़ी बचत हो सकती है.

बिजली बिल की टेंशन होगी कम, सोलर से मिलेगी बड़ी बचत

मिडिल क्लास परिवारों के लिए हर महीने का बजट संभालना आसान नहीं होता. ऐसे में अगर बिजली का बिल अचानक ज्यादा आ जाए तो पूरे महीने का हिसाब बिगड़ जाता है. लेकिन अगर आप घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लेते हैं, तो बिजली के खर्च को काफी हद तक कम किया जा सकता है. यूपी में इसके लिए PM Surya Ghar योजना और UPNEDA की राज्य सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है.

यूपी में सोलर पैनल लगवाने पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

उत्तर प्रदेश सरकार की UPNEDA योजना के तहत हर किलोवाट पर 15,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है. वहीं, PM Surya Ghar योजना के तहत केंद्र सरकार भी सोलर सिस्टम लगाने पर आर्थिक सहायता देती है. अगर आप दोनों योजनाओं का लाभ लेते हैं, तो दी जाने वाली सब्सिडी इस तरह होगी.

1 किलोवाट पर ₹45 हजार की सब्सिडी

अगर आप घर पर 1KW का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो केंद्र सरकार की ओर से ₹30,000 और यूपी सरकार की ओर से ₹15,000 की सब्सिडी मिलेगी. यानी कुल मिलाकर ₹45,000 की सब्सिडी मिल सकती है.

2 किलोवाट पर ₹90 हजार का फायदा

अगर आप 2KW का सोलर पैनल लगवाते हैं, तो केंद्र सरकार ₹60,000 और उत्तर प्रदेश सरकार ₹30,000 की सब्सिडी देगी. इस तरह दोनों को मिलाकर ₹90,000 की कुल सब्सिडी मिलेगी.

3 किलोवाट पर ₹1.08 लाख तक सब्सिडी

वहीं, अगर आप 3KW का सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो केंद्र सरकार की ओर से ₹78,000 और यूपी सरकार की ओर से ₹30,000 की सब्सिडी दी जाती है. यानी कुल मिलाकर ₹1 लाख 8 हजार तक की सब्सिडी मिल सकती है.

3KW से ज्यादा का सोलर पैनल भी लगवा सकते हैं

अगर आपके घर में बिजली की खपत ज्यादा है और हर महीने 300 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च होती है, तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से 4KW या उससे ज्यादा क्षमता का सोलर पैनल भी लगवा सकते हैं. हालांकि, सरकार की ओर से सब्सिडी का भुगतान 3KW तक के सोलर सिस्टम पर ही किया जाएगा.

सोलर पैनल के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सब्सिडी पाने के लिए सबसे पहले PM Surya Ghar पोर्टल पर जाना होगा.
  • वहां 'Apply for Rooftop Solar' विकल्प पर क्लिक करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू करनी होगी.
  • इसके बाद अपना राज्य उत्तर प्रदेश, बिजली वितरण कंपनी यानी DISCOM जैसे UPPCL, DVVNL, MVVNL आदि का चयन करना होगा.
  • फिर कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर और उपभोक्ता नंबर से पोर्टल पर लॉगिन करें.
  • इसके बाद रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन फॉर्म भरना होगा.
  • इसमें यह जानकारी देनी होगी कि आप कितने किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाना चाहते हैं. साथ ही नया बिजली बिल और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे.

DISCOM की मंजूरी के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

  • आवेदन करने के बाद आपकी स्थानीय बिजली कंपनी यानी DISCOM की ओर से घर या बिजली कनेक्शन की जांच की जाएगी.
  • इसमें यह देखा जाएगा कि आपके कनेक्शन का स्वीकृत लोड सोलर सिस्टम लगाने के लिए पर्याप्त है या नहीं.
  • DISCOM से मंजूरी मिलने के बाद आपको पोर्टल पर मौजूद रजिस्टर्ड वेंडर्स में से किसी एक का चयन करना होगा.
  • सब्सिडी का लाभ लेने के लिए सरकारी पोर्टल पर रजिस्टर्ड वेंडर से ही सोलर प्लांट लगवाना होगा.
  • वेंडर आपके घर पर सोलर पैनल, इन्वर्टर और नेट मीटरिंग की व्यवस्था करेगा.
  • सिस्टम लगने के बाद वेंडर इसकी जानकारी पोर्टल पर अपलोड करेगा.
  • इसके बाद DISCOM के अधिकारी नेट मीटर लगाने और पूरे सिस्टम का निरीक्षण करने के लिए आएंगे.
  • सब कुछ सही पाए जाने के बाद पोर्टल पर कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा.

कब और कैसे मिलेगी सब्सिडी?

कमीशनिंग सर्टिफिकेट जारी होने के बाद पोर्टल पर अपने बैंक अकाउंट की जानकारी और कैंसिल चेक अपलोड करना होगा. दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के बाद 30 से 45 दिनों के भीतर केंद्रीय सब्सिडी ₹78,000 तक और उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य सब्सिडी ₹30,000 तक आपके DBT लिंक बैंक खाते में सीधे भेजी जाएगी.

सोलर पैनल के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आवेदन के दौरान कुछ जरूरी दस्तावेज भी देने होंगे. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं—

  • बिजली का बिल,
  • जिसमें कंज्यूमर नंबर और स्वीकृत लोड साफ दिखाई दे
  • बिजली बिल आवेदक के नाम पर होना चाहिए
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • कैंसिल चेक और बैंक अकाउंट की जानकारी
  • आवेदक के नाम पर मकान की रजिस्ट्री या मालिकाना हक के दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

सोलर पैनल लगवाने में कितना खर्च आएगा?

सोलर सिस्टम लगवाने का खर्च उसकी क्षमता के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

  • 1KW सोलर पैनल: ₹55,000 से ₹75,000 तक खर्च
  • 2KW सोलर पैनल: ₹1.10 लाख से ₹1.40 लाख तक खर्च
  • 3KW सोलर पैनल: ₹1.60 लाख से ₹20,00,000 तक खर्च

ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार की सब्सिडी मिलने के बाद सोलर सिस्टम लगवाने का शुरुआती आर्थिक बोझ कम हो सकता है. साथ ही, सोलर बिजली का इस्तेमाल करने से लंबे समय में बिजली के खर्च को भी कम करने में मदद मिल सकती है.

Also Read:कम जमीन में सब्जी उगाकर बढ़ाएं कमाई, सरकार दे रही 20 हजार! जानें कौन किसान उठा सकता है फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >