सौर ऊर्जा में UP ने रची नई उपलब्धि, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों को पीछे छोड़ दूसरे स्थान पर, आगरा DVVNL में नंबर वन

UP Solar Energy: उत्तर प्रदेश में सोलर प्लांट लगाने का अभियान तेज़ी से उड़ान भर रहा है, 8.30 लाख से अधिक कनेक्शन लगे. PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लोग सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

UP Solar Energy: सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में उत्तर प्रदेश ने देश में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. महाराष्ट्र समेत कई राज्यों को पीछे छोड़ते हुए यूपी सोलर कनेक्शन के मामले में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. प्रदेश में अब तक 8.29 लाख से अधिक सोलर कनेक्शन लगाए जा चुके हैं. गुजरात 8.45 लाख से अधिक कनेक्शन के साथ पहले स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र तीसरे नंबर पर है. खास बात यह है कि यूपी की इस उपलब्धि में बिजली वितरण कंपनियों की भूमिका भी अहम रही है. दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के 21 जिलों में आगरा 31,710 कनेक्शन के साथ सबसे आगे है.

पीएम सूर्य घर योजना से बढ़ा लोगों का रुझान

इस योजना की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पात्र उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी दी जा रही है. योजना के तहत बिजली वितरण कंपनियों को अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई. इससे बिजली बिल में राहत और घर की जरूरत के लिए सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को लेकर लोगों की रुचि बढ़ी है.

DVVNL के 21 जिलों में 1.27 लाख कनेक्शन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) के 21 जिलों में 1,27,477 सोलर कनेक्शन लगाए जा चुके हैं. इनमें आगरा सबसे आगे है. आगरा में कुल 31,710 सोलर कनेक्शन दर्ज किए गए हैं, जो डीवीवीएनएल के 21 जिलों में सबसे ज्यादा हैं. इनमें आगरा शहर के टोरेंट पावर क्षेत्र में 25,052 कनेक्शन शामिल हैं. डीवीवीएनएल के अधिशासी अभियंता (तकनीकी) और प्रभारी सोलर प्रभात सिंह ने बताया कि अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट लगाने के लिए जागरूक किया गया. साथ ही सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनियों के वेंडरों और बैंकों के साथ समन्वय कर प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रयास किया गया.

आंकड़ों के अनुसार

  1. गुजरात- 8,24,536
  2. उत्तर प्रदेश- 7,92,959
  3. महाराष्ट्र- 7,66,275
  4. आंध्र प्रदेश- 3,53,192
  5. केरल- 3,34,066
  6. राजस्थान- 3,08,283
  7. ओडिशा- 1,93,252
  8. असम- 1,79,542
  9. मध्य प्रदेश- 1,73,155
  10. हरियाणा- 1,32,384

किस बिजली कंपनी में कितने सोलर कनेक्शन?

18 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार:-

  • मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, लखनऊ: 3,29,414 सोलर कनेक्शन
  • पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ: 1,82,605 सोलर कनेक्शन
  • दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा: 1,25,151 सोलर कनेक्शन
  • पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, वाराणसी: 1,15,183 सोलर कनेक्शन
  • कानपुर विद्युत वितरण कंपनी (केस्को): 45,996 सोलर कनेक्शन

DVVNL की प्रबंध निदेशक श्रुति के मुताबिक, उपभोक्ताओं के बिजली बिल का बोझ कम करने के साथ सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है. इसके चलते लोगों का रुझान लगातार सोलर की ओर बढ़ रहा है.

Must Read: धान काटने से पहले UP के किसान अभी कर लें ये 5 काम, MSP पर फसल बेचते समय नहीं होगी इन समस्याओं का सामना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >