Gen-Z पर सपा की नजर, फीस, रोजगार और आरक्षण के मुद्दों पर छात्रों से करेगी संवाद, 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में 'छात्र जागरूकता पखवारा' अभियान चला रही है. इसका उद्देश्य युवाओं, खासकर Gen-Z से जुड़ना है. फीस, रोजगार और आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर छात्रों से सीधा संवाद किया जाएगा.

Samajwadi Party : समाजवादी पार्टी ने युवाओं और खासकर Gen-Z से जुड़ने के लिए प्रदेशभर में ‘छात्र जागरूकता पखवारा’ अभियान शुरू करने जा रही है. यह अभियान 30 सितंबर तक चलेगा. इसकी अभियान की जिम्मेदारी समाजवादी छात्रसभा को दी गई है. सपा के मुताबिक इस अभियान के दौरान विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में छात्रों से संवाद किया जाएगा. इस दौरान फीस बढ़ोतरी, छात्रसंघ बहाली, आरक्षण, रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा.

छात्रों से लिया जाएगा फीडबैक

समाजवादी छात्रसभा और युवा संगठनों के पदाधिकारी कॉलेज परिसरों में जाकर छात्रों से बातचीत करेंगे. इस दौरान उनकी शैक्षिक और सामाजिक समस्याओं को समझने के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर फीडबैक भी लिया जाएगा. पार्टी के अनुसार, छात्रों से मिलने वाले सुझाव और फीडबैक को पार्टी मुख्यालय भेजा जाएगा. इन जानकारियों का इस्तेमाल भविष्य में पार्टी के घोषणा पत्र की तैयारी में भी किया जा सकता है.

‘Gen-Z Connect’ पर भी रहेगा जोर

सपा के इस अभियान में ‘Gen-Z Connect’ को प्रमुखता दी गई है. पार्टी पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों तक अपनी पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है. अभियान के जरिए शिक्षा, रोजगार, फीस और आरक्षण जैसे छात्रों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने की तैयारी है. पार्टी का कहना है कि नई पीढ़ी के साथ संवाद बढ़ाकर उसकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की जाएगी.

कॉलेज और विश्वविद्यालय होंगे अभियान का केंद्र

‘छात्र जागरूकता पखवारा’ सिर्फ पार्टी कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा. सपा कार्यकर्ता विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के कैंपस में छात्रों से सीधे संवाद करेंगे. इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा. पार्टी के छात्र और युवा संगठन इसमें सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

छात्रसभा की नई ड्रेस के बाद अभियान

सपा ने हाल ही में अपनी छात्रसभा के लिए नया ड्रेस कोड भी लागू किया है. छात्रसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए नीली जींस और नीली टी-शर्ट को नई ड्रेस के तौर पर पेश किया गया है. पार्टी नेतृत्व ने छात्रों और युवाओं के बीच सीधे संवाद बढ़ाने की बात कही थी. अब ‘छात्र जागरूकता पखवारा’ के जरिए पार्टी कॉलेज और विश्वविद्यालय परिसरों में अपनी गतिविधियां बढ़ाने जा रही है.

Also Read : राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर मचा घमासान, पूर्व IPS के बयान से उठे सवालों पर ट्रस्ट ने दिया जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >