'संकीर्ण राजनीति छोड़ जनहित पर करें चर्चा', विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मायावती का बयान

UP Politics: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत पर बसपा प्रमुख मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भले ही सत्र छोटा हो, लेकिन उम्मीद है कि यह जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा का मंच बने, न कि हंगामे की भेंट चढ़े.

UP Politics: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भले ही यह सत्र कम अवधि का है, लेकिन जनता की अपेक्षा है कि इसमें जनहित, जनकल्याण और प्रदेश की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हो तथा यह संकीर्ण राजनीति और हंगामे की भेंट न चढ़े.

सत्र की अवधि और अनुपूरक बजट का किया जिक्र

मायावती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू हो रहा है. उन्होंने उल्लेख किया कि रिपोर्ट के अनुसार चार कार्य दिवस वाले इस सत्र के दूसरे दिन, 4 अगस्त को राज्य सरकार सरकारी खर्च से संबंधित अनुपूरक बजट विधानसभा में पेश करेगी.

विधायिका की भूमिका पर जताई चिंता

बसपा प्रमुख ने कहा कि अल्पकालीन सत्र को लेकर लोगों की चिंता भी स्वाभाविक है. उनके अनुसार, अफसरशाही को संविधान की शपथ के प्रति जवाबदेह और जनहित व जनकल्याण के प्रति उत्तरदायी बनाए रखने के लिए विधायिका का संवैधानिक प्रभाव मजबूत रहना आवश्यक है. उन्होंने सवाल उठाया कि विधानसभा का इतना संक्षिप्त सत्र अपने वास्तविक उद्देश्य को कितना पूरा कर पाएगा.

सरकार और विपक्ष से गंभीर संसदीय आचरण की अपील

मायावती ने कहा कि देश के संविधान, लोकतंत्र की मजबूती और अफसरशाही पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विधायिका का मजबूत होना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार और विपक्ष, दोनों को गंभीर संसदीय आचरण अपनाते हुए सदन की गरिमा और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देनी चाहिए.

Must Read- कोल्ड ड्रिंक में 15 नींद की गोलियां, फिर गला दबाकर हत्या, पीलीभीत हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >