UP Police की महिला SI का कमाल, कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर भारत का सिर किया ऊंचा

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रचा है. महिला 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने भारत और यूपी पुलिस का गौरव बढ़ाया है. यह उपलब्धि भारतीय जूडो के लिए एक नया मील का पत्थर साबित हुई है.

UP Police: उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) के पद पर तैनात अस्मिता डे ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया. महिला 48 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर न सिर्फ भारत, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस का भी गौरव बढ़ाया. यह उपलब्धि भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है.

गोल्डन स्कोर में दिखाई चैंपियन वाली हिम्मत

फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. अस्मिता डे ने कनाडा की प्रतिद्वंद्वी को 'गोल्डन स्कोर' में मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया. दबाव भरे मुकाबले में उनका धैर्य, तकनीक और आत्मविश्वास देखने लायक था. इस जीत के साथ उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय जूडो के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया.

खाकी की जिम्मेदारी, खेल में भी नंबर वन

अस्मिता डे उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. ड्यूटी के साथ खेल के प्रति उनका समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है. उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पुलिस और खेल जगत से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है.

प्रधानमंत्री ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अस्मिता डे और हर्ष सिंह को बधाई देते हुए इसे भारतीय जूडो के इतिहास का यादगार दिन बताया. दोनों खिलाड़ियों के स्वर्ण पदक के साथ भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में पहली बार डबल गोल्ड का इतिहास रचा.

यह भी पढ़ें: 'पुष्पा' की तर्ज पर छिपाया था गांजा, हाइड्रोलिक चैंबर देखकर पुलिस भी रह गई हैरान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >