'रील बनवाई, पेमेंट नहीं दिया', वाराणसी की कंटेंट क्रिएटर ने ज्वेलरी कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

UP News: वाराणसी की कंटेंट क्रिएटर वैष्णवी ने Shree Balaji Gold Into Cash Pvt. Ltd. पर प्रमोशनल रील बनाने के बावजूद भुगतान न करने का आरोप लगाया है. कई बार कंपनी के चक्कर लगाने के बाद भी जब भुगतान नहीं मिला, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाई. उन्होंने कंपनी पर फर्जी कमेंट्स कराने का भी आरोप लगाया है.

UP News: वाराणसी की कंटेंट क्रिएटर और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर वैष्णवी (@vaishnavii_official) ने Shree Balaji Gold Into Cash Pvt. Ltd. पर प्रमोशनल रील के बदले भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है. करीब 1.25 लाख फॉलोअर्स वाली वैष्णवी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और कई पोस्ट साझा करते हुए दावा किया कि मार्च 2026 में उन्होंने कंपनी के लिए प्रमोशनल रील बनाई थी, लेकिन कई महीने बीत जाने के बावजूद उन्हें तय भुगतान नहीं मिला. उन्होंने यह भी कहा कि भुगतान के लिए कई बार दुकान जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ. हालांकि, खबर लिखे जाने तक कंपनी की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

'कई बार दुकान गई, फिर भी नहीं मिला भुगतान'

वैष्णवी का दावा है कि रील तैयार करने के बाद से वह करीब 20 बार कंपनी की दुकानों पर भुगतान लेने पहुंचीं. उनके अनुसार, हर बार स्टाफ ने अलग-अलग बहाने बनाकर उन्हें टाल दिया. बाद में जब उनकी कथित तौर पर कंपनी के डायरेक्टर दिव्यांशु सेठ से मुलाकात हुई, तो उन्हें भुगतान करने से इनकार कर दिया गया और रील हटाने के लिए कहा गया. वैष्णवी का कहना है कि यह मांग उस समय की गई, जब रील पर पहले ही अच्छे-खासे व्यूज और लाइक्स आ चुके थे.

फर्जी कमेंट्स और झूठे दावों का भी लगाया आरोप

कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट और कमेंट्स में आरोप लगाया कि कंपनी ने उनका वीडियो अपनी प्रोफाइल पर अपलोड कर उस पर बड़ी संख्या में बॉट और फर्जी कमेंट्स कराए, जिनमें उन्हें "फ्रॉड" बताया गया. इसके अलावा वैष्णवी ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी की ओर से मीडिया में यह कहा जा रहा है कि उन्होंने 2.60 लाख रुपये की चांदी खरीदी थी और 40 हजार रुपये का भुगतान बाकी है. वैष्णवी ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कंपनी से कोई सामान खरीदा ही नहीं. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि ऐसा कोई लेन-देन हुआ है तो कंपनी जीएसटी नंबर और इनवॉइस वाला बिल, भुगतान का रिकॉर्ड और दुकान से सामान ले जाने का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करे.

अन्य क्रिएटर्स को दी चेतावनी, कंपनी का पक्ष आना बाकी

वैष्णवी ने अन्य कंटेंट क्रिएटर्स से अपील की है कि वे संबंधित कंपनी के साथ किसी भी तरह का प्रमोशनल कंटेंट करने से पहले पूरा भुगतान सुनिश्चित कर लें. उनका कहना है कि उन्होंने अपना अनुभव इसलिए सार्वजनिक किया है ताकि दूसरे क्रिएटर्स को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े. प्रभात खबर इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. खबर लिखे जाने तक Shree Balaji Gold Into Cash Pvt. Ltd. या उसके डायरेक्टर दिव्यांशु सेठ की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हो सकी है. यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

Must Read- मुख्तार के गढ़ में गरजे योगी, बोले- रामलीला में असलहा लहराने वालों को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >