UP Super TET 2026: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UP Super TET 2026 के तहत सहायक अध्यापक के 12,405 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर 2026 से शुरू हुई है. इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं.
15 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
UP Super TET 2026 के लिए अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन में सुधार की सुविधा 19 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी. भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों के लिए One Time Registration (OTR) पूरा करना अनिवार्य है.
12,405 पदों का ऐसे हुआ बंटवारा
इस भर्ती अभियान में कुल 12,405 सहायक अध्यापक पद शामिल हैं. इनमें 11,508 पद बेसिक शिक्षा विभाग के शहरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के लिए हैं. वहीं 897 पद माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े सहायता प्राप्त संस्थानों के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के हैं.
योग्यता और आयु सीमा
शहरी क्षेत्र के सहायक अध्यापक पद के लिए:
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री जरूरी है.
निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता होनी चाहिए, जैसे:
• BTC
• दो वर्षीय BTC (उर्दू)
• स्पेशल BTC
• RCI से मान्य दो वर्षीय Special Education Diploma
• चार वर्षीय B.El.Ed
• NCTE से मान्य D.El.Ed
• राज्य सरकार या भारत सरकार द्वारा आयोजित TET पास होना जरूरी है
• आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष
• आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी
Attached Primary पद के लिए
• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री
• निर्धारित शिक्षक प्रशिक्षण योग्यता जरूरी
• कक्षा 1 से 5 के लिए TET पास होना आवश्यक है
• आयु सीमा: 21 से 62 वर्ष
• आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी
आवेदन से पहले OTR जरूरी
अभ्यर्थियों को सबसे पहले UPESSC पोर्टल पर One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा. इसके बाद ही संबंधित सहायक अध्यापक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा. आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन और सूचना पुस्तिका को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है.
आधिकारिक वेबसाइट: UPESSC Official Website
