UP में अब जन सेवा केंद्रों पर भी AI की नजर! रियल टाइम निगरानी से खुलेगी लापरवाही की पोल, जानें नई व्यवस्था

UP News: उत्तर प्रदेश के जन सेवा केंद्रों में अब CSC 4.0 लागू हो रहा है. नई तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था से सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

UP Jan Seva Kendra: उत्तर प्रदेश में सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने वाले जन सेवा केंद्रों की कार्यप्रणाली अब लगातार निगरानी के दायरे में होगी. प्रस्तावित कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) 4.0 में केंद्रों के संचालन, सेवा की गुणवत्ता, जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण पर तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी. इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि किस केंद्र पर सेवाएं तय समय और मानकों के अनुसार मिल रही हैं और कहां परेशानी सामने आ रही है.

SLA और KPI से तय होगा प्रदर्शन

CSC 4.0 में SLA (Service Level Agreement) के माध्यम से सेवा प्रदाता और जन सेवा केंद्रों के लिए सेवा की गुणवत्ता और समयबद्धता के मानक तय किए जाएंगे. इन्हीं मानकों के आधार पर केंद्रों के प्रदर्शन को परखा जाएगा. इसके साथ KPI (Key Performance Indicator) आधारित मॉनिटरिंग की व्यवस्था होगी. यानी सिर्फ केंद्र खुला है या नहीं, यह देखने के बजाय वहां सेवाएं किस स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं और उनका प्रदर्शन कैसा है, इसकी भी निगरानी होगी.

रियल टाइम मॉनिटरिंग से शिकायतों तक नजर

नई व्यवस्था में जन सेवा केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी. साथ ही साइबर सुरक्षा के मानकों को भी लागू किया जाएगा. अगर किसी केंद्र पर सेवा नहीं मिलती, काम में देरी होती है या कोई दूसरी समस्या सामने आती है, तो लोग ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगे. शिकायतों के निस्तारण के लिए डिजिटल प्रणाली विकसित की जाएगी, जबकि जिला स्तर पर हेल्पडेस्क की व्यवस्था होगी. इससे शिकायत दर्ज होने के बाद उसके समाधान की जिम्मेदारी भी तय की जा सकेगी.

हर जिले में होंगे दो डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर

CSC 4.0 के तहत प्रत्येक जिले में ई-निविदा के माध्यम से दो डिस्ट्रिक्ट सर्विस प्रोवाइडर (DSP) चुने जाएंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में न्यूनतम दो जन सेवा केंद्र संचालित किए जाएंगे. इसका उद्देश्य जन सेवा केंद्रों के नेटवर्क को मजबूत करने के साथ उनकी सेवा व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से संचालित करना है.

2.31 लाख से ज्यादा केंद्रों से मिल रही 359 सेवाएं

फिलहाल उत्तर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 2.31 लाख से अधिक जन सेवा केंद्र संचालित हैं. इन केंद्रों के माध्यम से 54 विभागों की 359 सरकारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही हैं. अब CSC 4.0 के तहत इन केंद्रों के संचालन और सेवा गुणवत्ता की निगरानी के लिए तकनीक आधारित व्यवस्था लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Must Read: IAS दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर गरमाई UP की सियासत, अजय राय ने राज्यपाल से क्यों की केंद्र के हस्तक्षेप की मांग?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >