नेशनल कराटे चैंपियनशिप में UP का दबदबा, 9 गोल्ड समेत 21 पदक, मेरठ के खिलाड़ियों ने भी चमकाया नाम

UP News: उत्तर प्रदेश के कराटे खिलाड़ियों ने हुगली में आयोजित सब-जूनियर व जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में 21 पदकों पर कब्जा जमाया है. नौ स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है.

UP News: हुगली में हुई काई सब-जूनियर व जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21 पदक अपने नाम किए. टीम के खाते में नौ स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक आए. मेरठ के आरना सिंह, अनन्या और निमित गुप्ता ने भी पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया.

हुगली में यूपी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित स्पोर्ट्स एरीना कॉम्प्लेक्स में छह से नौ अगस्त तक काई सब-जूनियर व जूनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन हुआ. राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में हिस्सा लिया और अपनी तकनीक व खेल कौशल का प्रभाव छोड़ा.

मेरठ के खिलाड़ियों ने भी जीते पदक

प्रतियोगिता में मेरठ की आरना सिंह ने जूनियर गर्ल्स के प्लस-66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं अनन्या ने कैडेट गर्ल्स अंडर-61 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता. निमित गुप्ता ने यूथ बॉयज अंडर-50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया.

अभ्यास और अनुशासन को सफलता का आधार बताया

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल और उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के सचिव शिहान अमित गुप्ता ने बधाई दी. उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के जरिए खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर के साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

मेरठ के वरिष्ठ प्रशिक्षक शिहान दिनेश, शिहान दिलीप कश्यप, कोच आदित्य विकल और टीम मैनेजर नेहा गुप्ता ने भी पदक विजेताओं के प्रदर्शन की सराहना की. टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों की लगातार ट्रेनिंग, मेहनत और समर्पण को इस सफलता की प्रमुख वजह बताया.

Input- Anjali

Must Read- "विदेश से आने वाले पैसे से क्यों डर रही सरकार.." अखिलेश यादव ने FCRA-परिसीमन बिल पर BJP को घेरा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >