अब पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज, गंभीर बीमारियों पर मदद करेगी योगी सरकार

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दरबार लगाया, जहां उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं. गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उन्होंने आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. इस दौरान गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे लोगों को उन्होंने आश्वस्त किया कि पैसे के अभाव में किसी भी जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकेगा. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए.

करीब 200 लोगों की सुनी समस्याएं

गोरखनाथ मंदिर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की. उन्होंने सभी के प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही स्पष्ट किया कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित के साथ संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ व्यवहार किया जाए. उन्होंने विशेष रूप से राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए. पारिवारिक विवादों में पहले आपसी संवाद से समाधान निकालने और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी प्रक्रिया अपनाने की बात भी कही.

इलाज के लिए सरकार देगी आर्थिक सहायता

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जरूरतमंद मरीजों के इलाज का खर्च जल्द आकलित कर सरकार को भेजा जाए, ताकि समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके. इसके साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के भी निर्देश दिए, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके.

Also Read: टॉर्च की रोशनी में दौड़ी बस, यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >