UP News: गोरखपुर में आयोजित विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. करीब 995 करोड़ से अधिक लागत की 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पहले आस्था पर प्रहार करते थे, वे आज सबसे बड़े आस्थावान बनने का ठेका लेकर घूम रहे हैं.
"राम मंदिर का विरोध करने वाले आज आस्था और सनातन के सबसे बड़े पैरोकार बनने का दावा कर रहे हैं"
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने कभी रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और सुप्रीम कोर्ट में मंदिर निर्माण के विरोध में अधिवक्ता खड़े किए, वही आज आस्था और सनातन की बात कर रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ऐसे लोगों की वास्तविकता को अच्छी तरह जानती है.
"दंगों से विकास की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, सुशासन और सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी पहचान"
सीएम योगी ने अपने संबोधन में प्रदेश की कानून-व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगों और अराजकता के लिए जाना जाता था, लेकिन आज प्रदेश विकास, निवेश और सुशासन की नई पहचान बना रहा है। सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रही है और प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास के साथ-साथ सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी है. इसी उद्देश्य के साथ प्रदेश में लगातार बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं.
Also Read:यूपी में विकास: अब सैटेलाइट मैपिंग से तय होगी प्राथमिकता
