Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने नई विशेष जांच टीम (SIT) का गठन कर दिया है. नई SIT की अध्यक्षता अब IG लखनऊ रेंज किरण एस. करेंगे . टीम में अयोध्या के DIG और SSP को सदस्य बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गठित यह टीम 27 जुलाई को मामले की स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में पेश करेंगे .
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ SIT का पुनर्गठन
सुप्रीम कोर्ट ने 13 जुलाई 2026 को मामले की सुनवाई के दौरान वरिष्ठ IPS अधिकारी की अध्यक्षता में नई SIT बनाने का आदेश दिया था. चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने कहा था कि चोरी और आपराधिक जांच जैसे मामलों में पुलिस अधिकारियों की भूमिका अधिक प्रभावी होती है.
पहले IAS अधिकारी कर रहे थे SIT की अगुवाई
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित SIT की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे थे. उस टीम में आईजी लखनऊ रेंज किरण एस. सदस्य के तौर पर शामिल थीं. अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद टीम का नेतृत्व बदल दिया गया है.
सीधे सुप्रीम कोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट
नई SIT को अब जांच की प्रगति की रिपोर्ट सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करनी होगी. कोर्ट ने 27 जुलाई को राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. पूरे मामले की निगरानी भी सुप्रीम कोर्ट की ओर से की जाएगी.
जांच में DIG और SSP भी होंगे शामिल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए गठित नई SIT में अयोध्या के DIG और SSP को सदस्य बनाया गया है. पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के नए दिशा-निर्देशों के बाद SIT का पुनर्गठन किया गया है. अब पूरे मामले की जांच सीधे पुलिस अधिकारियों की टीम के नेतृत्व में आगे बढ़ेगी.
Also Read: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबा 6 वर्षीय मासूम, जानें पूरी खबर
