‘भगवानों का अपमान नहीं सहेंगे’, मौलाना जरजिस के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन, पुतला जलाकर जताया विरोध

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय गौ सेवा संगठन ने मौलाना जरजिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के पुतले को जूतों से पीटा और आग के हवाले कर दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को इटावा के मौलाना जरजिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. भारतीय गौ सेवा संगठन के बैनर तले पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने मौलाना के पुतले को जूतों से पीटा और बाद में आग लगा दी. प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मौलाना ने भगवान शिव और भगवान कृष्ण को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

हजरतगंज चौराहे पर हुआ प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी दोपहर करीब 12:30 बजे भगवा झंडे लेकर हजरतगंज चौराहे पहुंचे. उनके हाथों में मौलाना जरजिस का पुतला था. प्रदर्शनकारियों ने पहले पुतले को जूतों से मारा और फिर उसे आग के हवाले कर दिया. इस दौरान मौलाना के खिलाफ नारेबाजी भी की गई. करीब 15 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए.


हजरतगंज चौराहे पर हुआ प्रदर्शन (क्रेडिट सोशल मीडिया)

मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग

भारतीय गौ सेवा परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि मौलाना जरजिस लगातार सनातन धर्म और देवी-देवताओं को लेकर टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भगवान शिव को लेकर की गई टिप्पणी से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. उन्होंने सरकार से मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मौलाना जरजिस ने पहले भगवान कृष्ण को लेकर भी टिप्पणी की थी और अब भगवान शिव पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सावन के महीने में भगवान शिव को लेकर इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा.

विपक्ष पर भी लगाए आरोप

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि मौलाना को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही. हालांकि, प्रदर्शनकारियों के आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Must Read- संत रविदास नगर तो वापस मिला, अब 'कांशीराम नगर' की बारी, मायावती ने योगी सरकार से कर दी ये खास मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >