"थाने के Toilet में लुंगी से लगाया फंदा", बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी पुजारी की मौत, बेटे ने खोली पूरी पोल

UP News: गुरसराय थाने में 62 वर्षीय पुजारी ने थाने के टॉयलेट में फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने साजिश का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है.

UP News: झांसी के गुरसराय थाने में 62 वर्षीय पुजारी ने टॉयलेट में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. गंभीर हालत में उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुजारी को एक दिन पहले 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था. घटना के बाद परिजनों ने थाने में हंगामा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

टॉयलेट में लुंगी से लगाया फंदा

घटना गुरसराय थाने की है, जो जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर है. पुलिस के मुताबिक, सिंगार गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद को रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था. सोमवार सुबह करीब 6 बजे पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने के टॉयलेट में फंदे से लटका देखा. उन्हें तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां सुबह करीब 10:15 बजे उनकी मौत हो गई.

परिजनों ने लगाया साजिश का आरोप

राजेंद्र प्रसाद के बेटे विनय का आरोप है कि उनके पिता को झूठे मामले में फंसाया गया था. विनय के अनुसार, गांव के राधा-कृष्ण मंदिर में उनका परिवार तीन पीढ़ियों से पूजा करता आ रहा है और मंदिर की करीब आठ बीघा जमीन है. उनका दावा है कि कुछ लोग परिवार को मंदिर से हटाना चाहते हैं. रविवार सुबह राजेंद्र घर के पास सबमर्सिबल पंप बंद करने गए थे, जहां एक 9 साल की बच्ची पेड़ से कनेर के फूल तोड़ रही थी. बेटे के मुताबिक, पिता ने बच्ची को केवल डांटा था, जिसके बाद उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया.

बेटे ने कहा- पिता पर बनाया गया दबाव

विनय ने बताया कि रविवार दोपहर पुलिस पिता को थाने ले गई थी. शाम करीब 7 बजे उन्हें पिता से मिलने दिया गया और रात करीब 10:30 बजे खाना खिलाने के बाद परिवार घर लौट आया. उस समय राजेंद्र खुद को निर्दोष बता रहे थे. सोमवार सुबह थाने पहुंचने पर परिवार को बताया गया कि उन्हें पथरी, गैस और सांस लेने में दिक्कत थी, इसलिए अस्पताल भेजा गया है. बाद में पुलिस ने बताया कि उन्होंने टॉयलेट में फंदा लगा लिया था. विनय का आरोप है कि पिता ने दबाव में यह कदम उठाया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.

एसएसपी ने जांच के दिए निर्देश

अस्पताल के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि पुलिस राजेंद्र को सुबह करीब 8:15 बजे अस्पताल लेकर पहुंची थी. उनके गले पर फंदे के निशान थे और इलाज के दौरान करीब 10:15 बजे उनकी मौत हो गई. वहीं एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि पॉक्सो और छेड़छाड़ के आरोपी ने थाना परिसर के टॉयलेट में लुंगी से फंदा लगाया था. मामले की जांच एसपी ग्रामीण को सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी बल तैनात किया गया है.

Must read- नेशनल कराटे चैंपियनशिप में UP का दबदबा, 9 गोल्ड समेत 21 पदक, मेरठ के खिलाड़ियों ने भी चमकाया नाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कोमल अग्रवाल

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >