मनरेगा में लापरवाही पड़ी भारी, डिप्टी CM के निर्देश पर अधिकारी संजय पांडेय सस्पेंड

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितता और लापरवाही के आरोप में ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर की गई है.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम्य विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त (मनरेगा) संजय कुमार पांडेय को वित्तीय अनियमितता, मनरेगा कार्यों में लापरवाही और शासन के निर्देशों के उल्लंघन के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर की गई है. निलंबन अवधि में उन्हें ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है.

उन्नाव में तैनाती के दौरान लगे आरोप

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, संजय कुमार पांडेय पर उन्नाव में उपायुक्त (स्वरोजगार), राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनाती के दौरान वित्तीय अनियमितताओं में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने का आरोप है. इसके अलावा मनरेगा से जुड़े मामलों में प्रभावी पर्यवेक्षण और जरूरी कार्रवाई नहीं करने की बात भी सामने आई है.

मनरेगा लोकपालों के मामले में लापरवाही

आदेश में कहा गया है कि मनरेगा लोकपालों का कार्यकाल 15 मार्च 2026 को समाप्त होने के बाद उनके कार्यकाल विस्तार या नवीनीकरण से संबंधित प्रस्ताव शासन को उपलब्ध नहीं कराया गया. साथ ही संबंधित विशेषज्ञ के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसे भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और शासनादेशों का उल्लंघन माना गया है.

विभागीय जांच शुरू, जांच अधिकारी नियुक्त

सरकार ने संजय कुमार पांडेय के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 1999 के नियम-7 के तहत विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जांच के लिए आयुक्त, लखनऊ मंडल को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है. आरोपपत्र अलग से तैयार कर उन्हें भेजा जाएगा.

पारदर्शिता को लेकर सरकार सख्त

सरकार ने कहा है कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना प्राथमिकता है. योजना के संचालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही या वित्तीय अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जांच में आरोप सिद्ध होने पर नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: अब डेंगू से बचाव होगा आसान, पहली वैक्सीन 'क्युडेंगा' को मिली मंजूरी, जानिए संक्रमण से कैसे करती है बचाव


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Khushboo Kumari

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >