यूपी चुनाव से पहले मायावती की नई रणनीति? Gen Z का समर्थन करते हुए बोलीं- विरोधियों की ‘चुनावी रेवड़ियों’ से रहें सावधान

UP Assembly Election 2027: बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं को विरोधी दलों के हथकंडों से सावधान रहने और लुभावने वादों से जनता को आगाह करने का निर्देश दिया.

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक की. इसमें प्रदेश के सभी राज्य स्तरीय पदाधिकारी और सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक में चुनावी तैयारियों के साथ संगठन की प्रगति की समीक्षा की गई. दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश भी बैठक में मौजूद रहे.

चुनावी तैयारियां तेज करने का निर्देश

मायावती ने पार्टी नेताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां और तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने बदलते राजनीतिक हालात को देखते हुए संगठन को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया. मायावती ने कहा कि विरोधी दल साम, दाम, दंड और भेद जैसे हथकंडों का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूती से मुकाबले के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार ऐसी सरकार बनाने के लिए काम करेगी, जो कानून के जरिए बेहतर कानून का राज स्थापित करे और ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के उद्देश्य को पूरा करे.

चुनावी वादों को लेकर मायावती ने किया आगाह

मायावती ने चुनाव से पहले महिलाओं समेत अलग-अलग वर्गों को निजी लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं, लुभावने वादों और घोषणाओं को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता को आगाह किया. उन्होंने कहा कि ऐसे वादों के जरिए चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है और चुनाव के बाद वादाखिलाफी की शिकायतें सामने आती हैं. बसपा सुप्रीमो ने जनता से विरोधी दलों के छलावे और विश्वासघात से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए.

कांशीराम की पुण्यतिथि पर भव्य कार्यक्रम

बैठक में बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की 9 अक्तूबर को होने वाली पुण्यतिथि के कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा हुई. पार्टी के अनुसार, इस वर्ष कार्यक्रम लखनऊ में वीआईपी रोड स्थित ‘बौद्ध स्मृति उपवन’ के सामने विकसित किए गए ‘मान्यवर कांशीराम स्मारक स्थल’ में आयोजित किया जाएगा. पार्टी ने बताया कि कार्यक्रम में पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत प्रदेशभर से लोग शामिल होंगे और कांशीराम को श्रद्धांजलि देंगे. कार्यक्रम को ‘मा. कांशीराम का मिशन अधूरा, बीएसपी करेगी पूरा’ और ‘मा. बहनजी करेंगी पूरा’ जैसे संकल्पों के साथ आयोजित करने की बात कही गई है.

नेपाल की बाढ़ पर जताई चिंता

मायावती ने पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान पर भी चिंता जताई. उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से बाढ़ प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद तत्काल पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि आपदा योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक समय पर पहुंचना चाहिए. साथ ही, हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंभीरता से काम करने की जरूरत है.

Must Read: अंकित बालियान के हत्यारों के एनकाउंटर के बाद अखिलेश यादव पर बरसे ओपी राजभर, बोले- ‘हत्यारे नर्क में पहुंच गए’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >