न नगर निगम के चक्कर और न लंबी लाइनें, लखनऊ में घर बैठे जमा होगा बकाया गृहकर, OTS से मिलेगी छूट

UP News: लखनऊ के भवन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है. नगर निगम 15 अगस्त से गृहकर की एकमुश्त समाधान योजना (OTS) शुरू कर रहा है. इस बार भवन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और बिना ब्याज वाला गृहकर बिल देखकर सीधे भुगतान कर पाएंगे. यह योजना 15 दिसंबर तक लागू रहेगी.

UP News: लखनऊ के भवनस्वामियों के लिए राहत की खबर है. नगर निगम 15 अगस्त से गृहकर की एकमुश्त समाधान योजना (OTS) शुरू करने जा रहा है. इस बार योजना का लाभ लेने के लिए नगर निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. भवनस्वामी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और बिना ब्याज वाला गृहकर बिल देखकर सीधे भुगतान भी कर पाएंगे. यह योजना 15 दिसंबर तक लागू रहेगी.

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से मिलेगा लाभ

नगर निगम गृहकर सॉफ्टवेयर में ओटीएस के लिए नया मॉड्यूल तैयार करा रहा है, जिसे एनआईसी विकसित कर रही है. इसके माध्यम से भवनस्वामी अपनी हाउस आईडी और लॉगिन विवरण दर्ज कर सीधे ओटीएस का लाभ ले सकेंगे. जो लोग ऑनलाइन सुविधा का उपयोग नहीं करते, उनके लिए नगर निगम के सभी आठ जोन में काउंटर भी बनाए जाएंगे, जहां ऑफलाइन आवेदन और भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी.

अप्रैल 2026 तक के ब्याज में मिलेगी पूरी छूट

योजना के तहत अप्रैल 2026 तक बकाया गृहकर पर लगने वाला पूरा ब्याज माफ किया जाएगा. यह सुविधा आवासीय और व्यावसायिक दोनों प्रकार की संपत्तियों पर लागू होगी. नगर निगम के अनुसार, इस योजना का लाभ करीब ढाई लाख भवनस्वामियों को मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में बकाया गृहकर पर 15 प्रतिशत की दर से ब्याज लिया जाता है, जो समय के साथ बढ़ता रहता है.

वेबसाइट पर ऐसे उठा सकेंगे ओटीएस का लाभ

भवनस्वामी नगर निगम की वेबसाइट पर जाकर ओटीएस लिंक के माध्यम से अपनी हाउस आईडी और पासवर्ड दर्ज करेंगे. लॉगिन के बाद उन्हें ब्याज माफी के साथ संशोधित गृहकर बिल दिखाई देगा, जिसे ऑनलाइन ही जमा किया जा सकेगा. पहली बार ऑनलाइन सुविधा लेने वाले लोगों को पहले यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा, उसके बाद वे ओटीएस मॉड्यूल का उपयोग कर सकेंगे.

आपत्तियों के निस्तारण के लिए हर जोन में बनेगी हेल्प डेस्क

यदि किसी भवनस्वामी को गृहकर बिल में किसी प्रकार की आपत्ति है, तो उसका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए 15 अगस्त से नगर निगम के सभी जोन कार्यालयों में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी. संबंधित अधिकारी को आवेदन मिलने के 15 दिनों के भीतर शिकायत का निस्तारण करना होगा, ताकि भवनस्वामी समय पर ओटीएस योजना का लाभ ले सकें.

Must Read- यूपीडा ने 8 कंपनियों के भू आवंटन रद्द किए, तय समय में उद्योग नहीं लगाने पर कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >