सावन में बिरयानी पर बवाल, खोड़ा में मांस पकाने के आरोप पर हिंदू संगठन का हंगामा

UP News: गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सावन के पवित्र महीने में बिरयानी बनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया. हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने मांस पकाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

UP News: सावन के पवित्र महीने में गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में सावन के दौरान बिरयानी को लेकर विवाद खड़ा हो गया. आरोप है कि इतवार बाजार स्थित एक दुकान में मांस पकाया जा रहा था. इसकी सूचना मिलते ही हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस पहुंची, मामला शांत कराया और जांच शुरू कर दी.

खोड़ा कॉलोनी के इतवार बाजार का मामला

यह पूरा मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित इतवार बाजार का है. आरोप है कि सावन माह के दौरान एक दुकान में बिरयानी बनाने के लिए मांस पकाया जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने के बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और विरोध जताया.

विरोध के दौरान मौके पर जुटी भीड़

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के विरोध के दौरान आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए. कुछ देर के लिए इलाके में तनाव जैसी स्थिति बन गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

विवाद की जानकारी मिलते ही खोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग

हिंदू रक्षा दल की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई है. संगठन ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है.

वायरल वीडियो की भी हो रही जांच

घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कथित तौर पर दुकान के अंदर मांस पकाए जाने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस बोली- हर पहलू की जांच की जा रही

पुलिस का कहना है कि शिकायत, वायरल वीडियो और अन्य सभी तथ्यों की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: ‘ड्रामा करती हो, CM के पास जाओ’- दारोगा की बात से आहत छात्रा हाईटेंशन पोल पर चढ़ी, जानें पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >