​​लखनऊ में निर्माण कार्य के दौरान 7वीं मंजिल से गिरे चार मजदूर, शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में हुआ हादसा

UP News: लखनऊ के शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में निर्माण कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है. सातवीं मंजिल से प्लास्टर का काम कर रहे चार मजदूर पाइप टूटने के कारण नीचे गिर गए. सभी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP News: लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट में गुरुवार को निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. सातवीं मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे चार मजदूर पाइप टूटने के बाद नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया तथा सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पाइप टूटने से हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूर सातवीं मंजिल पर प्लास्टर का काम कर रहे थे. इसी दौरान कार्य में इस्तेमाल हो रहा पाइप अचानक टूट गया, जिससे चारों मजदूर नीचे गिर गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही महानगर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल (एमडीआरवी) की टीम मौके पर पहुंची. एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत और अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा राहत-बचाव कार्य की निगरानी की.

अस्पताल में चल रहा इलाज, जांच जारी

हादसे में घायल चारों मजदूरों को तत्काल नीरा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल किसी मजदूर की मौत की पुष्टि नहीं हुई है. सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Must Read- रोटी पर संग्राम, अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच चले लात-घूंसे, दो पक्षों में भारी मारपीट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >