नाबालिग से धर्मांतरण और यौन शोषण का सनसनीखेज मामला, सिपाही समेत 12 पर FIR, 3 हिरासत में

UP Crime News: बाराबंकी में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने, निकाह कराने और यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं. मां की शिकायत पर एक सिपाही सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें तीन आरोपी पुलिस हिरासत में हैं.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने, निकाह और यौन उत्पीड़न के आरोपों का मामला सामने आया है. किशोरी की मां की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली में एक सिपाही समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

मां की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

बाराबंकी के फतेहपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी को पहले बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए तैयार किया गया. महिला के अनुसार, मामले में फतेहपुर कोतवाली में तैनात रहे कांस्टेबल आसिफ की भूमिका भी सामने आई है. शिकायत के बाद पुलिस ने चार नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

सिपाही पर संपर्क कराने का आरोप

पीड़िता की मां का आरोप है कि वर्ष 2024 में कांस्टेबल आसिफ ने उसकी बेटी से संपर्क किया और बातचीत के बाद उसे गलत तरीके से प्रभावित करने का प्रयास किया. आरोप है कि सिपाही ने किशोरी का संपर्क सऊदी अरब में रहने वाले जावेद से कराया. इसके बाद जावेद, रेहान और हमजा के जरिए किशोरी को मसौली क्षेत्र की एक मजार पर ले जाया गया, जहां मौलाना समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में वाहन के अंदर निकाह कराने का आरोप लगाया गया.

गर्भपात कराने का भी आरोप

शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि निकाह के बाद किशोरी का लगातार शोषण किया गया. गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया गया है. महिला ने आरोप लगाया कि सभी आरोपी एक संगठित समूह की तरह काम कर रहे थे और शिकायत करने पर धमकी भी दी जा रही थी.

पुलिस ने शुरू की जांच

फतेहपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार, महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.

Must Read- मथुरा-गोवर्धन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, 1000 स्पेशल बसें तैनात, 24 घंटे रहेगी पैनी नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >