अतीक के बेटे आबान के कार एक्सीडेंट का LIVE वीडियो आया सामने, पलक झपकते ही डिवाइडर से टकराई कार और पलट गई

UP News: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा वीडियो सामने आया है. वीडियो में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट जाती है. यह वही हादसा है जिसमें आबान की जान चली गई थी.

UP News: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो अब सामने आया है. वीडियो में हाईवे पर दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती और पलटती नजर आ रही है. वीडियो में हादसा कुछ ही सेकेंड में होता दिखाई देता है. यह वही हादसा है, जिसमें आबान अहमद की जान चली गई थी.

भाई अली से मिलने निकला था आबान

जानकारी के मुताबिक, हादसा 6 अगस्त 2026 को झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर हुआ था. आबान प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पलक झपकते ही बदल गया पूरा मंजर

अब सामने आए वीडियो में सड़क पर कार सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई देती है. कुछ ही क्षण बाद कार डिवाइडर की ओर जाती है और जोरदार टक्कर के बाद पलट जाती है. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरी घटना कुछ सेकेंड में घट जाती है. वीडियो सामने आने के बाद हादसे के तरीके को लेकर लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

आबान समेत दो लोगों की मौत

पुलिस और स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक हादसे में आबान अहमद और उसके दोस्त सोनू की मौत हुई थी, जबकि कार में सवार अन्य लोग घायल हुए थे. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की थी.

भाई अली से मिलने जा रहा था आबान

आबान अहमद अपने बड़े भाई अली अहमद से मिलने झांसी जा रहा था. अली झांसी जेल में बंद है. रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. आबान की मौत की खबर जेल में अली तक पहुंची तो वह भावुक हो गया था.

झांसी में ही हुई थी असद की मुठभेड़ में मौत

आबान की मौत ने अतीक अहमद परिवार से जुड़े एक पुराने घटनाक्रम की याद भी ताजा कर दी. अप्रैल 2023 में अतीक के बेटे असद अहमद की झांसी के पास पुलिस मुठभेड़ में मौत हुई थी. अब कुछ साल बाद इसी क्षेत्र में अतीक के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत हुई है. फिलहाल सामने आए वीडियो ने हादसे की तस्वीर को और स्पष्ट कर दिया है. पुलिस की जांच में हादसे के कारणों और वाहन की गति समेत अन्य पहलुओं की पड़ताल की गई है. शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार और वाहन के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना गया था.

Also Read: राम मंदिर CEO की रेस में ‘धार्मिक परीक्षा’! जनेऊ, नॉनवेज और शराब पीने से लेकर आस्था तक पूछे गए 18 सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >