घर से साइकिल लेकर निकला था व्यापारी, एक घंटे बाद पानी भरे गड्ढे में मिला सिर कटा शव, कानपुर में हत्या से हड़कंप

कानपुर में व्यापारी की सिर काटकर निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई. पुलिस ने शव के पास से सिर बरामद किया और जांच शुरू कर दी है.

UP Crime News: कानपुर जिले के बिल्हौर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक व्यापारी की सिर काटकर हत्या किए जाने से सनसनी फैल गई. खुर्द खोजनपुर मोड़ के पास सड़क किनारे करीब 45 वर्षीय राज किशोर पटवा का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश की तो घटनास्थल से करीब 10 से 12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में उनका कटा हुआ सिर बरामद हुआ. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.

श्रृंगार सामग्री की दुकान चलाते थे राज किशोर

राज किशोर मूल रूप से बिल्हौर के देवहा गांव के रहने वाले थे. वह लंबे समय से बिल्हौर के वैष्णव नगर में पत्नी मधु और तीन बेटियों के साथ रह रहे थे. राज किशोर श्रृंगार सामग्री की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे. मंगलवार सुबह वह साइकिल लेकर देवहा जाने की बात कहकर घर से निकले थे.

साइकिल और अंगौछे से हुई शव की पहचान

परिजनों के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे घर से निकलने के लगभग एक घंटे बाद उन्हें बिल्हौर-मकनपुर मार्ग पर एक व्यक्ति का सिर कटा शव पड़े होने की सूचना मिली. परिजन मौके पर पहुंचे तो शव के पास राज किशोर की साइकिल और अंगौछा मिला. इन्हीं सामानों के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान राज किशोर के रूप में की.

पानी भरे गड्ढे में मिला कटा हुआ सिर

घटना की सूचना मिलते ही बिल्हौर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया. करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद पुलिस को शव से लगभग 10 से 12 फीट दूर पानी से भरे गड्ढे में राज किशोर का कटा हुआ सिर मिला. पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर फोरेंसिक टीम को बुलाया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए.

हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश

घटना की जानकारी मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. हत्या की वजह क्या है और वारदात में कौन शामिल है, इसकी जांच की जा रही है. हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Must Read- गेहूं-धान छोड़ सब्जी की खेती पर UP सरकार दे रही 24 हजार तक की सब्सिडी, जानें जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >