Free LPG Cylinder: दिवाली से पहले यूपी सरकार का खास तोहफा, लोगों को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर!

Free LPG Cylinder: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेश के लोगों को बड़ा तोहफा देने वाली है. सरकार प्रदेश के दो करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है. उज्जवला योजना के लाभार्थियों को सरकार तोहफा देने वाली है.

Free LPG Cylinder: यूपी के लोगों के लिए इस बार दुर्गा पूजा और दिवाली खास होने वाली है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार इस बार पूजा के अवसर पर प्रदेश के लोगों को मुफ्त एलपीजी गैस देने वाली है. प्रदेश सरकार ने कहा है कि जो लोग प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितधारक हैं उन्हें फ्री एलपीजी सिलेंडर मिलेगा. फेस्टिव सीजन में प्रदेश सरकार की ओर से मिल रही फ्री एलपीजी सिलेंडर किसी सौगात से कम नहीं.

दो करोड़ परिवारों को होगा फायदा
बता दें, सीएम योगी फ्री एलपीजी देने के फैसले से प्रदेश के दो करोड़ लोगों को सीधा फायदा होगा. सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक में यह फैसला किया है. सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि दीपावली से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर मिलना चाहिए.

साल में दो बार फ्री सिलेंडर देने का किया था वादा
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी ने साल में दो त्योहारों पर फ़्री सिलेंडर देने का ऐलान किया था. इसी को लेकर दीपावली से पहले उज्जवला योजना के तहत ये सिलेंडर फ्री में दिए जा रहे हैं. मुफ्त गैस सिलेंडर की शुरुआत नवंबर 2023 से की गई थी. उसी के बाद होली और दीपावली पर यह सिलेंडर मुफ्त दिया जाता है. बता दें, उज्जवला योजना के तहत फ्री सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी से बुकिंग करनी पड़ती है. लेकिन गैस के लिए पैसे नहीं देने पड़ते हैं.

Also Read: Rain Alert: दुर्गा पूजा-नवरात्रि में जमकर होगी बारिश, 3 से 8 अक्टूबर तक IMD ने जारी किया अलर्ट, देखें अगले 5 दिनों की वेदर रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >