यूपी के किसानों को मुफ्त मिलेगा सरसों-मसूर का बीज, सिर्फ इन्हें मिलेगा लाभ; कहीं आप मौका न चूक जाएं, आज ही करें बुकिंग

यूपी के किसानों को रबी की खेती के लिए सरसों और मसूर के बीज मुफ्त मिल रहे हैं. 13,500 किट बांटे जाएंगे. फार्मर आईडी वाले करें ऑनलाइन बुकिंग.

UP Farmers Free Seed: सीतापुर में रबी की खेती की तैयारी कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है. कृषि विभाग सरसों और मसूर के बीज किट निश्शुल्क उपलब्ध करा रहा है. जिले में कुल 13,500 बीज किट बांटे जाएंगे. योजना का लाभ लेने के लिए किसान पहचान पत्र यानी फार्मर आइडी होना जरूरी है. इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं.

13,500 बीज किट का होगा निश्शुल्क वितरण

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार के मुताबिक, किसानों को मसूर के 1,500 और सरसों के 12,000 बीज किट मुफ्त दिए जाने हैं. इसके लिए किसानों को ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी. राजकीय कृषि बीज भंडार पर भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी. आवेदन तय संख्या से अधिक आने पर लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

फार्मर आइडी वाले किसान ही कर सकेंगे आवेदन

योजना का लाभ केवल किसान पहचान पत्र यानी फार्मर आइडी धारक किसानों को मिलेगा. किसान कृषि विभाग के पोर्टल agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसलिए आवेदन करने से पहले किसान अपनी फार्मर आइडी की जानकारी तैयार रखें. विभाग की ओर से पात्र किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा.

50 फीसदी अनुदान पर भी मिलेगा बीज

कृषि विभाग ने सामान्य बीज वितरण की भी व्यवस्था की है. इसके तहत मसूर के 1,300 किट, सरसों का 82 क्विंटल और गेहूं का 20 हजार क्विंटल बीज उपलब्ध कराया गया है. इन बीजों को किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया जाएगा. इससे रबी सीजन में फसल की तैयारी कर रहे किसानों को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है.

Also Read: वाराणसी में बनेगा देश का अत्याधुनिक फॉरेंसिक कैंपस, 50 एकड़ में होगा निर्माण, छात्रों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >