24 घंटे में यूपी पुलिस का तीसरा एनकाउंटर, 300 पुलिसकर्मियों की घेराबंदी के बाद दोनों बदमाश ढेर, एसओजी के दो सिपाही घायल

UP Crime News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की घेराबंदी के बाद दो वांछित बदमाश ढेर हो गए, जबकि दो सिपाही घायल हो गए.

UP Crime News: फिरोजाबाद के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. इटावा एसओजी की टीम दो वांछित बदमाशों को पकड़ने पहुंची थी, लेकिन घिरते ही आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान एसओजी के दो सिपाही डेविड चौहान और पुष्पेंद्र गोली लगने से घायल हो गए. एक के पेट और दूसरे के कंधे में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

ट्रेन से कूदकर भागे, खेतों में छिपे

पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि गाजियाबाद से झारखंड जा रही संबलपुर एक्सप्रेस में इटावा के चर्चित चैन स्नैचिंग मामले के आरोपी अंकित उर्फ सीटू और सुमित सफर कर रहे हैं. सूचना मिलते ही इटावा एसओजी ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर दी. पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी ट्रेन से उतरकर भागने लगे और फायरिंग करते हुए नगला कन्हई गांव की ओर निकल गए. बदमाशों के गांव की ओर भागने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई. करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मियों ने बाजरे के खेतों और आसपास के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस लगातार माइक से आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी देती रही, लेकिन उन्होंने फायरिंग जारी रखी.

दो घंटे बाद दोनों बदमाश एनकाउंटर में ढेर

करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी ढेर हो गए.

लूट के मामले में थी तलाश, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी इटावा के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से चैन लूट की वारदात में वांछित थे और उनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी. घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी, इटावा एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, फिरोजाबाद एसएसपी आदित्य लांग्हे, एएसपी अभय नाथ त्रिपाठी और एएसपी अनुज चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Must Read- चोरी के बाद फरार था गैंग, झांसी पुलिस के एनकाउंटर में एक घायल, दूसरे ने किया सरेंडर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >