UP में इन कॉलेजों का बुरा हाल, 1.15 लाख सीटें खाली, 76 हजार का रिकॉर्ड नहीं मिला, जाने पूरी खबर

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं. करीब 1.15 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए कोई पंजीकरण नहीं हुआ, जबकि 76 हजार सीटों का रिकॉर्ड भी अभी विश्वविद्यालय को नहीं मिला है.

UP College Seats Vacant : डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं. 2026-27 सत्र में करीब 1.15 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं हुआ है. वहीं, प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्रों में से 76 हजार सीटों का रिकॉर्ड भी अब तक विश्वविद्यालय को नहीं भेजा गया है. प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ वेब पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया 31 अगस्त को बंद हो चुकी है. इसके बाद विश्वविद्यालय ने उन कॉलेजों को रिमाइंडर भेजना शुरू किया है, जिन्होंने प्रवेश और रिक्त सीटों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है.

विश्वविद्यालय से 575 कॉलेज संबद्ध

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीन एकेडमिक डॉ. मनुप्रताप सिंह ने कहा की, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से कुल 575 कॉलेज संबद्ध हैं. इनमें 35 सरकारी और एडेड कॉलेज हैं. 2026-27 सत्र में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को मिलाकर कुल 2.85 लाख सीटें हैं. इनमें स्नातक पाठ्यक्रमों की 2.10 लाख और परास्नातक पाठ्यक्रमों की 75 हजार सीटें शामिल हैं.

1.70 लाख पंजीकरण, 1.15 लाख सीटों पर आवेदन नहीं

विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तारीख 31 अगस्त निर्धारित थी. इस अवधि तक 1.70 लाख छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया. विश्वविद्यालय के अनुसार, करीब 1.15 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए कोई पंजीकरण नहीं हुआ है. ये रिक्त सीटें निजी कॉलेजों में हैं और इनमें स्नातक, परास्नातक तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं.

76 हजार सीटों का रिकॉर्ड नहीं मिला

पंजीकरण कराने वाले 1.70 लाख छात्रों में से कॉलेजों ने अब तक सिर्फ 94 हजार सीटों का विवरण विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराया है. करीब 76 हजार सीटों के रिकॉर्ड की जानकारी अभी विश्वविद्यालय को नहीं भेजी गई है. विश्वविद्यालय ने संबंधित कॉलेज संचालकों को रिमाइंडर भेजकर एक सप्ताह के भीतर प्रवेश और रिक्त सीटों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

निजी कॉलेजों से रिकॉर्ड भेजने की अपील

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कृपाल सिंह आर्य ने कहा कि निजी कॉलेजों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की सीटें रिक्त रह गई हैं. कई कॉलेजों ने प्रवेश और खाली सीटों का रिकॉर्ड विश्वविद्यालय को उपलब्ध नहीं कराया है. उन्होंने कॉलेजों से जल्द से जल्द प्रवेश और रिक्त सीटों से संबंधित रिकॉर्ड विश्वविद्यालय को भेजने की अपील की है.

Also Read : जिस बेटी को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी ने पिता पर तान दी पिस्टल, ढाई साल पहले छोड़ गई थी घर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >