UP Big Accident: 'तेज आवाज के साथ सुनाई दी चीख-पुकार', बुलंदशहर में बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 की मौत

UP Big Accident: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को पिकअप वैन और बस की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि 27 अन्य लोग घायल हो गए हैं.

UP Big Accident: यूपी के बुलंदशहर में एक बस और पिकअप वैन की टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में करीब 27 लोग घायल हो गये हैं. रविवार को पिकअप वैन और बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. घायलों में एक नवजात बच्ची भी है, जिसे काफी चोट आयी है. वहीं पुलिस और प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

Up big accident: बुलंदशहर में बस और पिकअप वैन की टक्कर

बस और पिकअप वैन की सीधी टक्कर
बुलंदशहर के डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार को पिकअप वैन और निजी बस के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई. उन्होंने कहा कि पिकअप वैन गाजियाबाद से संभल की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही बस से सीधी टक्कर हो गई. घटना सलेमपुर थाना के पास की है. हादसे में कुल 37 यात्री घायल हो गए जिसमें से 10 यात्रियों की मौत हो गयी.

Up big accident: बुलंदशहर में बस और पिकअप वैन की टक्कर

सीएम योगी ने बेहतर उपचार करने का दिया निर्देश
हादसे की घटना पर संज्ञान लेते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि घायलों के सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाए. स्थानीय लोगों ने बताया कि बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई.

Up big accident: बुलंदशहर में बस और पिकअप वैन की टक्कर

पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 10 लोगों में से सात लोग अलीगढ़ जिले के हैं. एक बुलंदशहर जिले का है जबकि दो की पहचान नहीं हो सकी है. दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी पुरुष हैं. भाषा इनपुट के साथ

Also Read: Kal Ka Mausam: UP में मानसून और ताकतवर, रक्षाबंधन के दिन होगी भारी बारिश, 45 से ज्यादा जिलों में अलर्ट

BJP ज्वॉइन करने की अटकलों पर चंपाई का न इंकार न इककार, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >