UP के बलिया में मां-बेटी की हत्या से सनसनी, सिर पर भारी वस्तु से वार की आशंका, घर के पीछे धान के खेत में मिला दिव्यांग बेटी का शव

UP Crime: उत्तर प्रदेश के एक गांव में मां-बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया है. दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे भारी वस्तु से वार की आशंका जताई जा रही है. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

UP Crime: रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सराय भारती (मुस्तफाबाद) गांव में गुरुवार सुबह मां-बेटी की हत्या से सनसनी फैल गयी. दोनों के सिर पर भारी वस्तु से वार किये जाने की आशंका है. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड, एफएसएल और स्वाट-सर्विलांस की टीम को भी साक्ष्य जुटाने के लिए लगाया गया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे गांव के चौकीदार ने सूचना दी कि सराय भारती गांव में 65 वर्षीय मानती गुप्ता और उनकी करीब 22 वर्षीय दिव्यांग बेटी गौरी के शव पड़े हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जांच में दोनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं.

घर में रहते थे तीन लोग

बताया गया कि घर में 70 वर्षीय रामचीज गुप्ता, उनकी पत्नी मानती गुप्ता और उनकी दिव्यांग बेटी गौरी रहती थीं. गौरी दृष्टिबाधित बतायी जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने घर में मौजूद रामचीज गुप्ता से भी पूछताछ की है.

घर में मिले खून के निशान, धुलाई का भी दावा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में घर में जहां खून के निशान मिले, वहां धुलाई किये जाने की बात सामने आयी है. इससे पुलिस को साक्ष्य मिटाने के प्रयास की आशंका है. हालांकि घटना की पूरी तस्वीर जांच और फोरेंसिक साक्ष्यों के बाद ही स्पष्ट होगी.

घर से बाहर मिला बेटी का शव

जांच के दौरान घर के पास बनी छोटी बाउंड्री के पार एक चारपाई पड़ी मिली. वहीं, गौरी का शव घर के पीछे स्थित धान के खेत में करीब 25 से 30 मीटर दूर किनारे पर मिला. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को आशंका है कि वारदात घर के अंदर हुई और बाद में शव को बाहर ले जाकर खेत में रखा गया.

परिवार ने किसी विवाद से किया इनकार

पुलिस के अनुसार, परिवार की ओर से किसी से दुश्मनी या विवाद होने की जानकारी से इनकार किया गया है. फिलहाल हत्या के कारण और वारदात में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है.

कई टीमें जांच में जुटीं

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. डॉग स्क्वायड, एफएसएल और स्वाट-सर्विलांस समेत कई टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चोट और मौत की स्थिति के संबंध में और जानकारी सामने आ सकेगी. पुलिस को घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: UP Expressway: 7.5 घंटे में गोरखपुर, 6 घंटे में लखनऊ और 8 घंटे में सिलीगुड़ी, 700 KM का एक्सप्रेसवे बदल देगा यूपी की कनेक्टिविटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >