राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखा पत्र, मांगी जानकारी, हत्या से जुड़ा है मामला

Rahul Gandhi Letter: राहुल गांधी ने सीएम योगी से लिखे पत्र में पूछा है कि हत्याकांड को बीते दो सप्ताह से ज्यादा हो गया है लेकिन आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने आरोपी पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है.

Rahul Gandhi Letter: रायबरेली से सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में अर्जुन पासी की हत्या मामले का जिक्र किया है. उन्होंने सीएम योगी से आरोपी विशाल सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है. राहुल गांधी ने लिखा है कि इस मामले में सरकार जो भी एक्शन ले उन्हें भी उसकी जानकारी दी जाए. राहुल गांधी ने कहा है कि हत्याकांड को दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

राहुल गांधी ने की तत्काल कार्रवाई की मांग
सीएम योगी को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि हत्याकांड को बीते दो सप्ताह से ज्यादा का समय हो गया है. लेकिन, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. उन्होंने आरोपी विशाल सिंह को राजनीतिक संरक्षण मिलने का भी आरोप लगाया है. राहुल गांधी ने कहा कि संरक्षण मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है. उन्होंने सीएम योगी से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है.

11 अगस्त को अर्जुन पासी की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
रायबरेली के पिछवरीया गांव में बीते 11 अगस्त को अर्जुन पासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अर्जुन पासी की हत्या से पूरे इलाके में तनाव का माहौल हो गया था. इस हत्याकांड में विशाल सिंह मुख्य आरोपी हैं. लेकिन, अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. राहुल गांधी का कहना है कि राजनीतिक संरक्षण के कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

सीएम योगी को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने कई बातों का जिक्र किया है. उन्होंने लिखा है कि हाल ही उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है. उन्होंने हत्याकांड को लेकर जिसे के डीएम और एसपी से भी बात की है. लेकिन इसके बाद भी आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. उन्हें गिरफ्तार तक नहीं किया गया है. राहुल गांधी ने सीएम योगी से इस मामले में जल्द न्याय की मांग की है.

Also Read: Chhattisgarh: सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 3 महिला नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Mamata Banerjee ने अपने बयान पर दी सफाई, कहा- मेरे खिलाफ हो रहा है झूठा प्रचार, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >