Public Holidays : होली पर 4 दिन की छुट्टी!

School Holidays : होली पर लंबी छुट्टी होने वाली है. इसकी लिस्ट उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी कर दी है. देखें कितने दिनों की छुट्टी दी गई है.

Public Holidays : उत्तर प्रदेश सरकार के साल 2025 के लिए सार्वजनिक अवकाशों की सूची के अनुसार होली पर लंबी छुट्टी होने वाली है. इसमें सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों के लिए छुट्टियों की तिथियां निर्धारित की गई हैं. आइए देखते छुट्टियों की लिस्ट

मार्च 2025 के प्रमुख त्योहार और छुट्टियां

  • होलिका दहन: 13 मार्च 2025, गुरुवार
  • होली: 14 मार्च 2025, शुक्रवार
  • ईद-उल-फितर: 31 मार्च 2025, सोमवार

होली के अवसर पर कितनी छुट्टियां?

होली के त्योहार पर उत्तर प्रदेश में खास धूम रहती है. सरकारी कैलेंडर के अनुसार, 13 मार्च 2025 को होलिका दहन (गुरुवार) और 14 मार्च 2025 को होली (शुक्रवार) के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. इस प्रकार, सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में इन दो दिन छुट्टी रहेगी. इसके बाद, 15 मार्च 2025 को शनिवार है जबकि 16 मार्च 2025 को रविवार होने के कारण, कर्मचारियों और छात्रों को लगातार चार दिनों का अवकाश मिल जाएगा.

तीसरा अवकाश कैसे लिया जाता है?

तीसरा अवकाश निर्बंधित अवकाश  होता है. 13 और 14 के बाद 15 मार्च को सरकार की ओऱ से निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है. हर सरकारी कर्मचारी को सरकार की ओर से यह दिया जाता है. इसमें एक शर्त होती हैं. इसके अनुसार, अनुसूची में दी गई निर्बंधित छुट्टियों में से किन्हीं दो छुट्टियों को, जो वह लेना चाहे, यूज करने का परमिशन दिया जाता है. यदि इस छुट्टी के लिए आवेदन किया जाता है तो यह तीसरा अवकाश उन्हें निर्बंधित अवकाश के रूप में मिल सकता है.

16 मार्च को रविवार हैं. इस दिन छुट्टी रहती ही है. इसका मतलब लगातार चार दिन की छुट्टी का मजा सरकारी कर्मचारी उठा सकते हैं.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

यूपी में होली की रहती है धूम

यूपी में होली की खास धूम देखने को मिलती है. खासकर बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली का आयोजन किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >