दांव-पेच की जंग, इनाम भी दमदार, प्रयागराज के दधिकांदो मेले में भिड़ेंगे महिला-पुरुष पहलवान

Prayagraj News: प्रयागराज के चांदपुर सलोरी में 12 सितंबर को श्रीकृष्ण दधिकांदो मेला एवं कुश्ती दंगल का आयोजन होगा. इस आयोजन में महिला और पुरुष पहलवान अपने दांव-पेच का प्रदर्शन करेंगे, जिसमें विजेता पहलवानों को आकर्षक पुरस्कार राशि दी जाएगी.

Prayagraj News: प्रयागराज के चांदपुर सलोरी स्थित गंगेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में 12 सितंबर को श्रीकृष्ण दधिकांदो मेला एवं कुश्ती दंगल का आयोजन होगा. प्राचीन श्रीकृष्ण दधिकांदो मेला दंगल कमेटी की ओर से होने वाले इस आयोजन में महिला और पुरुष पहलवान अपने दांव-पेच दिखाएंगे. दोपहर एक बजे से शुरू होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता शाम छह बजे तक चलेगी. मेले के साथ आयोजित होने वाले दंगल को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी करने का काम तेज कर दिया है.

महिला पहलवान को 3100 रुपये का पुरस्कार

दधिकांदो मेले के दौरान होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में महिला पहलवानों के लिए भी विशेष मुकाबले रखे गए हैं. कमेटी ने महिला पहलवानों के लिए 3100 रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की है. इसके अलावा पुरुष पहलवानों के मुकाबले में विजेता को 11000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. एक अन्य पुरुष वर्ग के लिए 5100 रुपये की पुरस्कार राशि तय की गई है. प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे, जिससे दर्शकों का उत्साह बढ़ेगा.

कमेटी संभाल रही आयोजन की जिम्मेदारी

दंगल को व्यवस्थित तरीके से कराने की जिम्मेदारी संयोजक हर्षल शुक्ला के नेतृत्व में कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता संभाल रहे हैं. आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार, दधिकांदो मेला और कुश्ती दंगल को लेकर क्षेत्र में उत्साह है. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. कमेटी की ओर से आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है, ताकि मेले और दंगल में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो.

लोगों से मेले में पहुंचने की अपील

आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राकेश शुक्ला (कंचन), महामंत्री नवीन शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष देवेश शुक्ला, उपाध्यक्ष उदित शुक्ला, राजेश शुक्ला, दिनश शुक्ला, अंशु शुक्ला, रामजी शुक्ला, मनु शुक्ला, अमृत यादव और उदित शुक्ला समेत अन्य पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों और नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है. कमेटी ने लोगों से श्रीकृष्ण दधिकांदो मेले और कुश्ती दंगल का आनंद लेने का आग्रह किया है.

Must Read: 35 साल का सफर और एक भावुक पत्र,मायावती की शर्त मान अशोक सिद्धार्थ ने त्यागी राजनीति,आकाश आनंद की वापसी तय?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >