पहले पुलिस को किया फोन, फिर खा लिया जहर, आपसी विवाद में दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरी खबर

प्रतापगढ़ में एक दंपती ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया. मंगलवार रात भतीजे से विवाद के बाद बुधवार भोर दोनों ने जहर खा लिया. मौत से पहले महिला ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी थी.

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अमरोना श्रीकांत का पुरवा में बुधवार भोर एक दंपती ने जहर खाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात भतीजे से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने यह कदम उठाया. जहर खाने से पहले महिला ने पुलिस और अपने मायके पक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी थी.

पहले पुलिस और मायके वालों को किया फोन

गांव निवासी सुभाष तिवारी (50) और उनकी पत्नी सपना तिवारी (45) का मंगलवार रात भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों काफी आहत थे. बुधवार सुबह करीब चार बजे सपना ने पुलिस और मायके पक्ष को फोन किया और घटना की जानकारी दी. फोन करने के बाद दंपती ने जहर खा लिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

इलाज के दौरान दोनों की मौत

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने सुभाष तिवारी को मृत घोषित कर दिया. वहीं सपना तिवारी की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया. एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

दंपती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भतीजे से विवाद की वजह क्या थी और किन परिस्थितियों में दंपती ने यह कदम उठाया.

Also Read : अभी तो दुल्हन के मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और कर लिया सुसाइड, अंतिम बार भाभी से की थी बात, जाने पूरी खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि रंजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >