PM Modi Varanasi Visit : सत्ता हथियाने के लिए कुछ लोग खेल खेलते हैं, पीएम मोदी का विपक्ष पर कटाक्ष

PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी शुक्रवार को वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. यहां अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया.

PM Modi Varanasi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में विपक्ष पर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग सत्ता हथियाने की कोशिश में लगे हुए हैं. वे खेल खेलते रहते हैं.  उनके लिए परिवार का साथ, परिवार का विकास है.

अपने संबोधन की शुरूआत में पीएम मोदी ने कहा कि सब लोगन के प्रणाम. प्रधानमंत्री ने वाराणसी में कहा कि बनारस ने पिछले 10 साल में विकास की नयी गति पकड़ी है. आज की काशी न केवल प्राचीन है बल्कि प्रगतिशील भी है. वाराणसी पूर्वांचल के विकास को गति दे रहा है.

विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘राष्ट्र की सेवा में हमारा मार्गदर्शक मंत्र हमेशा ‘सबका साथ, सबका विकास’ रहा है. इसी भावना के साथ हम हर नागरिक के कल्याण के लिए आगे बढ़ते रहेंगे.’’ उन्होंने कहा कि इसके विपरीत, जो लोग सत्ता के भूखे हैं, वे दिन-रात राजनीतिक खेल खेलते हैं और वे लोग परिवार-केंद्रित विकास पर ही ध्यान केंद्रित करते हैं. प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र में कहा, ‘‘सत्ता पाने के लिए खेल खेलने वाले लोग केवल अपने परिवार की उन्नति में रुचि रखते हैं.’’

महात्मा ज्योतिबा फुले का जिक्र पीएम मोदी ने किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज सामाजिक चेतना के प्रतीक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती भी है, महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जी ने जीवन भर नारीशक्ति के हित, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया.

44 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

पीएम मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया. यहां  उन्होंने 44 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें ग्रामीण विकास पर केंद्रित योजनाएं शामिल हैं, जिनमें 130 पेयजल परियोजनाएं, 100 नए आंगनवाड़ी केंद्र, 356 पुस्तकालय, पिंडरा में एक पॉलिटेक्निक कॉलेज और एक सरकारी महाविद्यालय शामिल है.

ये भी पढ़ें : Dream 11 पर 5 लाख गंवा चुके झारखंड के इस शख्स की लगी लॉटरी, GT vs RR के मैच में जीता 3 करोड़ रुपये

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड, तीन भौगोलिक संकेत (जीआई) प्रमाण पत्र सौंपे और बनास डेयरी (अमूल) से जुड़े राज्य के डेयरी किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी ट्रांसफर किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >