PM Modi Gift: पीएम मोदी ने दीपावली से पहले यूपी को दिया 6100 करोड़ का तोहफा, देखें पिटारे में क्या है खास

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 6,100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे.

PM Modi Gift: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

पीएम मोदी ने वाराणसी में शंकर नेत्रालय का किया उद्घाटन

इससे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी पहुंचकर कांची मठ द्वारा संचालित आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का उद्घाटन किया. कांची मठ से जुड़े लोगों के मुताबिक, इस अस्पताल से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों के साथ-साथ बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को भी फायदा होगा. प्रधानमंत्री ने बाद में सिगरा क्षेत्र में राष्ट्र को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की 23 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया.

Also Read: Uttar Pradesh: PM Modi ने वाराणसी में आरजे शंकर नेत्र अस्पताल का किया उद्घाटन, बिहार सहित इन राज्यों को होगा लाभ

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार की रखी आधारशिला

इन परियोजनाओं में 3,200 करोड़ रुपये से अधिक की 16 विकास परियोजनाएं वाराणसी के लिये हैं. प्रधानमंत्री ने लगभग 2870 करोड़ रुपये की लागत से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के विस्तार, नए टर्मिनल भवन के निर्माण और संबद्ध कार्यों की आधारशिला भी रखी.

नरेंद्र मोदी बोले- आज काशी के लिए बहुत ही शुभ दिन

वाराणसी में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज काशी के लिए बहुत ही शुभ दिन है. मैं अभी-अभी एक बड़े नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करके आया हूं. आरजे शंकर नेत्र अस्पताल बुजुर्गों और बच्चों की बहुत मदद करने वाला है. बाबा के आशीर्वाद से यहा हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है. आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग हवाई अड्डों का उद्घाटन किया गया है. कुल मिलाकर आज वाराणसी को हर क्षेत्र- शिक्षा, कौशल विकास, खेल, स्वास्थ्य और पर्यटन- की परियोजनाएं मिली हैं. ये सभी परियोजनाएं हमारे युवाओं के लिए सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार के कई नए अवसर भी लेकर आई है.

एक ऐसा शहर जहां विकास भी हो रहा और विरासत भी संरक्षित हो रही : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, वाराणसी का सांसद होने के नाते भी मैं जब यहां कि प्रगति देखता हूं तो संतोष होता है. काशी को शहरी विकास की मॉडर्न सिटी बनाने का सपना तो हम सबने साथ मिलकर देखा है. एक ऐसा शहर जहां विकास भी हो रहा है और विरासत भी संरक्षित हो रही है. आज काशी की पहचान बाबा विश्वनाथ के भव्य और दिव्य धाम से होती है, रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से होती है. आज काशी में रोप-वे जैसी आधुनिक सुविधा बन रही हैं. ये चौड़े रास्ते, ये गलियां, ये गंगा जी के सुंदर घाट सबका मन मोह रहे हैं. हमारा निरंतर प्रयास है कि हमारी काशी, हमारा पूर्वांचल व्यापार-कारोबार का और बड़ा केंद्र बने इसलिए कुछ दिन पहले ही सरकार ने गंगा जी पर एक नए रेल-रोड़ ब्रिज के निर्माण को स्वीकृति दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >