Noida Video : चलती बाइक में रोमांस करने वाले कपल पर चला पुलिस का डंडा, देखें वीडियो

Noida Video : एक्सप्रेसवे पर चलती मोटरसाइकिल पर स्टंट करना एक कपल को महंगा पड़ गया. पुलिस ने उनपर मोटा जुर्माना ठोक दिया है. पूरे वाकया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

Noida Video : यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती मोटरसाइकिल पर स्टंट करना एक कपल को भारी पड़ गया. इस स्टंट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कपल पर 53,500 रुपये का चालान किया. पुलिस उपायुक्त यातायात लखन सिंह यादव ने बताया कि वीडियो में युवक मोटरसाइकिल चला रहा है और युवती उससे आगे से लिपटी हुई है. यह खतरनाक स्टंट बिना किसी सुरक्षा उपाय के किया गया था. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और लोगों से ऐसे खतरनाक स्टंट से बचने की अपील की है. वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो.

पुलिस का कहना है कि इस युगल ने न सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान को भी खतरे में डाला. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने मोटरसाइकिल मालिक के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए कुल 53,500 रुपये का चालान जारी किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >