Milkipur By-Election: कौन हैं चंद्रभान पासवान? बीजेपी ने मिल्कीपुर से मैदान में उतारा

Milkipur By-Election: उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा मंगलवार को कर दी. बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को मैदान में उतारा.

Milkipur By-Election: बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. समाजवादी पार्टी ने यहां से अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को मैदान में उतारा है. बीजेपी ने 2022 के चुनाव में बाबा गोरखनाथ को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया था. लेकिन उन्हें सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद से हार का सामना करना पड़ा था. गोरखनाथ को कुल 90567 वोट मिले थे, जबकि अवधेश प्रसाद को 103905 वोट मिले थे.

कौन हैं चंद्रभान पासवान?

बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभान पासवान पासी समाज से आते हैं. वो दो बार रुदौली से दो बार जिला पंचायत सदस्य रहे हैं. चंद्रभान का पूरा परिवार साड़ी के परिवार से जुड़ा है. सूरत और रुदौली में साड़ी का बड़ा कारोबार है.

कब है मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव 5 फरवार को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा. 17 जनवरी तक उम्मीदवार को अपना नामांकन दाखिल करना होगा. 20 जनवरी तक नामांकन वापस ले सकते हैं.

सपा और बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की सीट है मिल्कीपुर

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव बीजेपी और समाजवादी पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है. दोनों पार्टियां यहां से जीत दर्ज करना चाहेगी. अयोध्या के इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच हमेशा से कांटे की टक्कर रहा है. लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को अयोध्या फैजाबाद में करारी हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद मिल्कीपुर सीट काफी महत्वपूर्ण हो गई है.

बीजेपी को चंद्रभान पासवान को ही क्यों मैदान में उतारा?

मिल्कीपुर विधानसभा में करीब साढ़े तीन लाख वोटर हैं. जिसमें दलित वोटरों की संख्या करीब डेढ़ लाख के करीब है. उसमें भी पासी समाज के वोटरों की संख्या लगभग 55 हजार है. इस सीट पर मुस्लिम वोटर भी निर्णायक भूमिका में रहते हैं.

यह भी पढ़ें: चिराग पासवान से पहले लोजपा कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, दही-चूड़ा खाए बिना लौटे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >