Meerut Murder : हत्या के बाद मुस्कान की मां ने क्यों किया दो बार फोन?

Meerut Murder : मेरठ हत्याकांड के आरोपी अपनी गतिविधियां एवं साक्ष्य छिपाने की कोशिश में छह दिन कसोल में रुके थे. मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल की यात्रा पर निकल गए. रास्ते में मुस्कान को अपनी मां का दो बार फोन आया.

Meerut Murder : उत्तर प्रदेश के मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार, 27 साल की सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और 25 साल का उसका प्रेमी साहिल शुक्ला हत्या करने के बाद छह दिनों तक हिमाचल प्रदेश के कसोल में ठहरे थे. मुस्कान और साहिल ने मर्चेंट नेवी के पूर्व अधिकारी सौरभ को चार मार्च को मार डाला था. नशीला पदार्थ देने के बाद चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर की गई थी. फिर उन्होंने उसके शव के टुकड़े करके उन्हें ड्रम में डाल दिया था तथा फिर ड्रम में सीमेंट भरकर उसे सील कर दिया था.

सबूत को छिपाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए साहित और मुस्कान

सौरभ राजपूत  की हत्या के बाद दोनों सबूत को छिपाने के लिए हिमाचल प्रदेश गए और 17 मार्च को मेरठ लौट आए. कसोल स्थित एक होटल के संचालक अमन कुमार ने बताया कि मुस्कान और साहिल ने खुद को पति-पत्नी बताया. वे होटल में 10 मार्च से छह दिन तक ठहरे. 16 मार्च को चले गए. उसने बताया कि उनकी कार का ड्राइवर भी साथ था. कुमार ने बताया कि पर्यटक आमतौर पर कसोल में नयी जगहों को देखने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए आते हैं, लेकिन वे दोनों पूरे दिन अपने कमरे (203) में ही रहे. दिन में केवल एक बार बाहर निकले और कार से कहीं गए जो असामान्य था.

यह भी पढ़ें : Justice Yashwant Varma : जले हुए नोट! जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर का वीडियो आया, सुप्रीम कोर्ट ने किया जारी

होटल के कर्मचारियों के साथ कम बातचीत करते थे साहित और मुस्कान

अमन कुमार ने कहा कि वे इस दौरान किसी से नहीं मिले, उन्होंने होटल के कर्मचारियों को अपना कमरा साफ नहीं करने दिया और कर्मचारियों के साथ कम से कम बातचीत की. उन्होंने कहा कि होटल से जाते समय मुस्कान और साहिल ने होटल संचालक से कहा कि वे मनाली से आए हैं और उत्तर प्रदेश वापस जाएंगे.

मुस्कान को अपनी मां का दो बार फोन आया

सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने अपराध के दिन 4 मार्च को एक निजी टैक्सी किराए पर ली और हिमाचल प्रदेश के लिए 15 दिन की यात्रा पर निकल पड़े. अपनी यात्रा के बारे में कैब ड्राइवर अजब सिंह ने इंडिया टुडे टीवी को बताया कि दोनों के व्यवहार के आधार पर ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्होंने अभी-अभी किसी की हत्या की है. शिमला और मनाली की पूरी यात्रा के दौरान मुस्कान और साहिल ने एक-दूसरे से बमुश्किल ही बात की. यात्रा के दौरान मुस्कान को अपनी मां का दो बार फोन आया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >