मथुरा में 511 परिवारों के पक्के घर का सपना होगा साकार, मुख्यमंत्री आवास योजना से पहली किस्त में मिलेंगे 40 हजार

UP Government Scheme: मथुरा जिले में 511 पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जल्द ही पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये मिलेंगे. यह योजना घुमंतू, सपेरा जाति और निराश्रित महिलाओं पर केंद्रित है.

UP Government Scheme: मथुरा जिले में 511 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है. अब उन परिवारों के लिए राहत भरी खबर है, जो लोग लंबे समय से पक्के घर की उम्मीद लगाए बैठे है. मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत ब्लॉक स्तर पर सत्यापन में पात्र पाए गए इन परिवारों को अब आवास निर्माण के लिए जल्द ही 40 हजार रुपये की पहली किस्त मिलने की तैयारी है. इसके लिए प्रदेश मुख्यालय को भी मांग भेज दी गई है.

इस बार इन परिवारों को दिया जा रहा योजना का लाभ

इस वित्तीय वर्ष मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत घुमंतू, सपेरा जाति और निराश्रित महिलाओं को लाभ देने पर फोकस किया गया है. संबंधित श्रेणियों के लोगों से योजना के लिए आवेदन मांगे गए थे. आवास के लिए कुल 589 लोगों ने आवेदन किया था. सभी आवेदनों का ब्लॉक स्तर पर सत्यापन कराया गया. जांच के बाद 511 आवेदक पात्र पाए गए.

सत्यापन के बाद जिला मुख्यालय भेजी गई सूची

पात्र पाए गए सभी 511 लाभार्थियों की सूची जिले के सभी 10 विकास खंडों से जिला मुख्यालय भेजी जा चुकी है. अब ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से चयनित परिवारों को योजना की पहली किस्त देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इसके लिए प्रदेश मुख्यालय को भी धनराशि की मांग भेजी गई है. राशि जारी होने के बाद लाभार्थियों के आवास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

तीन किस्तों में मिलती है 1.20 लाख रुपये की मदद

मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र परिवारों को कुल 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह रकम तीन किस्तों में जारी होती है. पहली किस्त के तौर पर लाभार्थियों को 40 हजार रुपये मिलते हैं. मथुरा में चयनित 511 परिवारों को अब इसी पहली किस्त का इंतजार है.

छाता में सबसे ज्यादा 201 लाभार्थी चयनित

जिले के सभी 10 विकास खंडों में पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है. इनमें छाता ब्लॉक में सबसे ज्यादा 201 लाभार्थी चुने गए हैं.

ब्लॉकवार लाभार्थियों की संख्या इस प्रकार है:

  • बलदेव: 58
  • चौमुहां: 111
  • छाता: 201
  • फरह: 52
  • गोवर्धन: 42
  • मांट: 23
  • मथुरा: 35
  • नंदगांव: 12
  • राया: 21
  • नौहझील: 38

नोट: इस तरह जिले के सभी विकास खंडों से चयनित 511 पात्र परिवारों को योजना के तहत पहली किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है.

यह भी पढ़ें: यूपी में युवाओं को साधेगी बसपा, आकाश आनंद बनेंगे Gen Z का चेहरा, मायावती ने भी युवा वोटरों को लेकर खोला बड़ा सियासी पत्ता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >