शराब पिलाई, कार से बांधकर 1 KM घसीटा! मरा समझकर छोड़ भागा, तलाश में पहुंचे परिजन तो उड़ गए होश, हरदोई में दोस्त का खौफनाक वारदात

UP Crime: हरदोई में शराब पीने के बाद हुए विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया. आरोप है कि एक युवक ने अपने ही दोस्त को कार से बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा. गंभीर हालत में मिले युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

UP Crime: हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आरोप है कि एक युवक ने अपने दोस्त को कार के पीछे बांधकर करीब एक किलोमीटर तक घसीटा. इसके बाद उसे मृत समझकर कुइयों के पास छोड़कर फरार हो गया. गंभीर हालत में मिले युवक को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया.

दोस्ती के बीच विवाद ने लिया हिंसक मोड़

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुरवा निवासी बबलू राठौर (40) से जुड़ी है. बताया गया कि बबलू अपने दोस्त विमलेश राठौर के साथ शनिवार को शाहाबाद गया था. आरोप है कि वापसी के दौरान रात में विमलेश ने अपने साथी के साथ मिलकर बबलू को शराब पिलाई. इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया.

कार के पीछे बांधकर करीब एक किलोमीटर घसीटा

विवाद बढ़ने पर आरोप है कि विमलेश ने बबलू को कार के पीछे बांध दिया और सड़क पर करीब एक किलोमीटर तक घसीटता रहा. इसके बाद बबलू को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुइयों के पास छोड़कर आरोपी वहां से चला गया. परिजनों के मुताबिक, वह बबलू को मृत समझकर मौके पर ही छोड़ गया था.

परिजन तलाशते हुए पहुंचे तो गंभीर हालत में मिला

बबलू के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए. इसी दौरान कुइयों के पास वह गंभीर हालत में पड़ा मिला. परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, एक आरोपी हिरासत में

पुलिस के मुताबिक मामले में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम ने परिजनों से जानकारी ली. कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे घटनाक्रम और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है.

यह भी देखें: पिता को कागजों में ‘मार’ बेटे ने ले ली सरकारी नौकरी, उन्नाव में 13 साल बाद एक कागज ने खोल दिया आश्रित कोटे पूरा खेल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

नटवर कुमार पत्रकारिता के क्षेत्र में दो वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार हैं.वे ग्राउंड रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर करते हैं. राजनीतिक घटनाक्रम, स्थानीय समस्याओं, प्रशासनिक गतिविधियों, अपराध, सामाजिक मुद्दों और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है. उनका प्रयास खबरों को तथ्यात्मक, स्पष्ट और पाठकों के लिए उपयोगी तरीके से प्रस्तुत करना रहता है.नटवर कुमार ने इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स (M.A. History) और मास्टर इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई पटना से की है. इतिहास और पत्रकारिता में उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें घटनाओं को व्यापक संदर्भ में समझने और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने में मदद करती है.इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन पटना में भी समय दिया है. नटवर कुमार मूल रूप से बिहार के दिनकर की भूमि बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >