प्रयागराज जंक्शन और रामबाग से जाने वाले यात्री ध्यान दें, महानंदा एक्सप्रेस हादसे से घंटो तक लेट हो सकती है कई मुख्य ट्रेनें

Prayagraj Trains Delayed News: आरा जंक्शन के पास महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और एक डिब्बा पटरी से उतरने से रेल यातायात बाधित हुआ. दिल्ली-हावड़ा मुख्य अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है. प्रयागराज पहुंचने वाली कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं.

Prayagraj Trains Delayed News: बिहार राज्य के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत आरा जंक्शन के समीप रविवार तड़के एक गंभीर रेल दुर्घटना सामने आई. न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार मार्ग होकर आ रही महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और एक सामान्य डिब्बा अचानक पटरी से उतर गया. प्रातः लगभग चार बजकर दस मिनट पर हुए इस हादसे के कारण दिल्ली-हावड़ा मुख्य अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया. हालांकि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, पर रेल यातायात प्रभावित हुआ.

प्रयागराज आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनें हुई प्रभावित

इस रेल हादसे का सीधा असर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जंक्शन तथा प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों पर पड़ा है. पूर्व दिशा की ओर से आ रही ट्रेनों को पीछे के विभिन्न छोटे-बड़े स्टेशनों पर एहतियातन नियंत्रित करके रोका गया है. इसके कारण स्वयं महानंदा एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पंजाब मेल तथा नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसी कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से काफी पीछे चल रही हैं. यात्री परेशान हो रहे हैं.

राहत कार्य जारी, रेलवे ने यात्रियों के लिए दी सलाह

दुर्घटनास्थल पर रेलवे की तकनीकी टीमों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत व पटरी मरम्मत का काम प्रारंभ कर दिया गया है. मरम्मत कार्य के बाद ट्रेनों को अत्यंत धीमी गति से आगे रवाना किया जा रहा है. इसके चलते गाड़ियों की देरी दो से चार घंटे तक बढ़ने की संभावना बनी हुई है. असुविधा और लंबे इंतजार से बचने के लिए रेलवे ने यात्रियों को स्टेशन जाने से पूर्व अपनी ट्रेन का लाइव रनिंग स्टेटस चेक करने की सलाह दी है.

Must Read: सहारनपुर जाली नोट मामला: PNB चेस्ट की जांच में नेपाल व हरियाणा तक फैले तार, 36 घंटे की पड़ताल के बाद NIA और SIT का ताबड़तोड़ एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शशांक शेखर मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >