Mahakumbh 2025 : क्या मार्च तक रहेगा महाकुंभ? जानें यहां

Mahakumbh 2025 : सोशल मीडिया पर कई हैडल से यह बात कही जा रही है कि महाकुंभ का तारीख बढ़ाई जा सकती है. जानें इसके पीछे की सच्चाई क्या है.

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ की तारीख को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर अफवाह फैली है. कुछ यूजर कह रहे हैं कि प्रयागराज महाकुंभ की तारीख को बढ़ा दिया गया है. इस अफवाह के बाद प्रयागराज के डीएम रविंद्र मांदड़ का रिएक्शन आया. उन्होंने ऐसी अफवाहों का खंडन किया है. स्पष्ट तौर पर मांदड़ ने कहा है कि यह केवल अफवाह है. महाकुंभ मेले का जो शेड्यूल जारी होता है, वह मुहूर्त के हिसाब से होता है. 26 फरवरी को निर्धारित तिथि पर ही इसका समापन होगा.

महाकुंभ के डेट के एक्सटेंशन को लेकर सोशल मीडिया पर जारी अफवाह पर डीएम ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था पर प्रशसन ध्यान दे रहा है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की वह किसी प्रकार की अफवाह को इग्नोर करें. सरकार और प्रशासन की तरफ से मेले की डेट के एक्सटेंशन का कोई प्रस्ताव नहीं है. जितने भी दिन शेष बचे हैं, इस दौरान लोगों के सुगम स्नान का प्रबंध प्रशासन की ओर से किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : Mahakumbh 2025 : संगम में महाशिवरात्रि स्नान के लिए खास व्यवस्था, श्रद्धालुओं को नहीं होगी दिक्कत

महाकुंभ में अब तक 58 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ में गुरुवार को शाम आठ बजे तक 1.28 करोड़ श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में स्नान के साथ ही स्नान करने वालों की कुल संख्या 58 करोड़ से ज्यादा हो गई. मेला प्रशासन द्वारा आंकड़े जारी किए गए. त्रिवेणी में डुबकी लगाने देश-विदेश से आ रहे करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रतिदिन लगभग 13 हजार क्यूसेक पानी गंगा बैराज से छोड़ा जा रहा है.

क्लास एक से आठ तक के स्कूलों में ऑनलाइन क्लास

इस बीच, महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्लास एक से आठ तक के स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चलाने की तारीख 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक के लिए बढ़ा दी. जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, आवागमन में असुविधा और छात्र हित में 21 फरवरी से 26 फरवरी तक जनपद के ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में स्थित क्लास एक से आठ तक के समस्त स्कूलों में कक्षाएं आनलाइन चलाई जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >