निकाय चुनाव के बाद महाराष्ट्र में होगा खेला? एनसीपी के दोनों गुट हो सकते हैं एक

अजित पवार (माइक पर बोलते) सुप्रिया सुले (गोल घेरे में)

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और सांसद सुप्रिया सुले क्या भविष्य में साथ आएंगे? जब इस संबंध में अजित पवार से सवाल किया गया तो उन्होंने क्या जवाब दिया जानें यहां. एनसीपी के दोनों गुटों के साथ आने के संकेतों के बाद अटकलें तेज हो गई हैं.

Maharashtra Politics : महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद क्या बड़ा खेल होने वाला है? क्या एनसीपी एक साथ आ जाएगी? क्या चाचा शरद पवार के पास फिर से चले जाएंगे अजित पवार? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो राजनीतिक गलियारों में उठ रहे हैं. इसकी वजह हाल में हुए कुछ घटनाक्रम हैं. इसके बारे में हम आपको नीचे बताएंगे, इससे पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने क्या कहा है उसे जान लेते हैं.

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव के बाद एनसीपी के दोनों गुट साथ रहेंगे या नहीं? इस सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि 13 जनवरी यानी मंगलवार को प्रचार का आखिरी दिन है. इसलिए पूरा ध्यान मतदान को ठीक से कराने पर है. इस मुद्दे पर अभी सोचा नहीं गया है. अजित पवार ने कहा कि इस पर सिर्फ कार्यकर्ताओं से नहीं, बल्कि दोनों गुटों के नेताओं से भी चर्चा करनी होगी. पार्टी को नेता ही चलाते हैं. इसलिए पहले आपसी बातचीत जरूरी है.

चुनाव से पहले पवार परिवार और ठाकरे भाइयों के एकजुट होने को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई ने अजित पवार से सवाल किया. इसे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने पॉजिटिव बताया. उन्होंने कहा कि यह एक अच्छी बात है. अजित पवार ने बताया कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में संयुक्त चुनावी रणनीति कार्यकर्ताओं की कोशिशों से बनी. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगा कि आपस में लड़ने से वोट बंट जाएंगे. कार्यकर्ता किसी भी हालत में चुनाव जीतना चाहते थे. दोनों पार्टियों के कुछ लोगों ने मिलकर समाधान निकालने की कोशिश की. शुरुआत में बात नहीं बनी, लेकिन बाद में कुछ गलत बयान और खबरें चलने लगीं. अजित पवार ने साफ किया कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि सिर्फ ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न का ही इस्तेमाल किया जाए.

यह भी पढ़ें : लो देखो वीडियो, देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया वीडियो, जानें आखिर कैसे 20 साल बाद साथ आए राज और उद्धव ठाकरे

एनसीपी (शरद पवार गुट) और एनसीपी (अजित गुट) यहां आए साथ

3 दिन पहले एनसीपी (शरद पवार गुट) और एनसीपी (अजित गुट) के द्वारा पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निकाय चुनावों से पहले संयुक्त मेनिफेस्टो जारी किया गया है. सांसद सुप्रिया सुले और अजित पवार एक साथ मंच पर नजर आए. इसके बाद सोमवार को सुले ने कहा कि उनके परिवार में कभी कोई विवाद नहीं रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >