सांसद खेल महाकुंभ: 21 से 30 नवंबर तक प्रदेश भर में विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

सांसद खेल महाकुंभ के तहत प्रदेश भर में 21 से 30 नवंबर तक विभिन्न खेलों का होगा आयोजन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सांसद खेल महाकुंभ की शुरुआत होगी. इस दौरान 21 से 30 नवंबर तक प्रदेश भर में विभिन्न खेलों के आयोजन होंगे. भाजयुमो द्वारा इन खेलों का आयोजन किया जाएगा.

रक्षा मंत्री भी उद्घाटन में हो सकते हैं शामिल

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा ने युवा वोटर्स को जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है. ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन में शामिल हो सकते हैं.

इन खेलों का होगा आयोजन

बता दें कि खेल महाकुंभ का आयोजन केंद्र सरकार की तरफ से प्रदेश भर में कराया जा रहा है. इस दौरान लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम और चौक स्टेडियम में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा. इन खेलों में क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >