UP Weather LIVE: कानपुर में दो दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, 12 जिलों में येलो अलर्ट

Uttar Pradesh Weather LIVE: क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले यूपी में मौसम ने अचानक करवट ली है. हिमालय और साइबेरियन इलाके से आ रही पछुआ हवा की वजह से कनकनी बढ़ गई है. राजधानी लखनऊ में धूप निकलने के बाबवूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग ने 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

Live Updates
3:30 AM. 22 Dec 21 10:00 PM. 21 Dec

कानपुर में दो दिन बंद रहेंगे 12वीं के स्कूल

कानपुर में पारा आठ डिग्री पर पहुंच गया है. जिलाधिकारी ने 12वीं तक के स्कूलों को 2 दिन तक बंद करने के आदेश दिए हैं. आदेश का कड़ाई से हो पालन कराने के लिए मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है. स्कूल खोलने पर विधिक कार्रवाई होगी.

10:42 PM. 21 Dec 21 5:12 PM. 21 Dec

वाराणसी में चार दिन बंद रहेंगे स्कूल

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने एक आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि तापमान में अत्यधिक गिरावट के कारण 23 और 24 दिसंबर को जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी के साथ ही सीबीएसई, आईसीएससी वाले स्कूल भी बंद रहेंगे. क्रिसमस के कारण 25 दिसंबर को स्कूल बंद रहेगा. रविवार के कारण 26 दिसंबर को भी स्कूल बंद रहेंगे.

8:09 PM. 21 Dec 21 2:39 PM. 21 Dec

शीतलहर की घोषणा अभी नहीं

मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से कम पर पहुंच जाता है, तब शीत लहर घोषित की जाती है. इसके अलावा जब तापमान में दो डिग्री या उससे भी कम गिरावट दर्ज की जाती है, तब भीषण शीत लहर घोषित की जाती है.

8:09 PM. 21 Dec 21 2:39 PM. 21 Dec

शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी यूपी और पूर्वी के कुछ भाग में शीतलहर चल सकती है. मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने इस दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

8:09 PM. 21 Dec 21 2:39 PM. 21 Dec

12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र, मेरठ, बागपत सहित 12 जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर की आशंका जताई गई है. विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. बता दें कि यूपी में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.

6:24 PM. 21 Dec 21 12:54 PM. 21 Dec

न्यू ईयर से पहले शीतलहरी का खतरा

यूपी में न्यू ईयर से पहले शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक पश्चिमी यूपी के तापमान में गिरावट जारी रहेगी. वहीं मंगलवार सुबह मेरठ में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया तो फैजाबाद में 4 डिग्री और झांसी में 4.7 डिग्री दर्ज किया गया है.

मुख्य बातें

Uttar Pradesh Weather LIVE: क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले यूपी में मौसम ने अचानक करवट ली है. हिमालय और साइबेरियन इलाके से आ रही पछुआ हवा की वजह से कनकनी बढ़ गई है. राजधानी लखनऊ में धूप निकलने के बाबवूद लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिली है. मौसम विभाग ने 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >