Uttar Pradesh Breaking News Live: इरफान सोलंकी की मां-पत्नी की सीएम से गुहार, कानपुर स्थानांतरित करने की मांग
Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने हनुमान गढ़ी और रामजन्मभूमि में दर्शन पूजन करने के बाद बाद मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया. प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में फरार शाइस्ता परवीन पर शिकंजा कसने के लिए उसका पोस्टर जारी करने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
Uttar Pradesh Breaking News Live: इरफान सोलंकी की मां-पत्नी की सीएम से गुहार, कानपुर स्थानांतरित करने की मांग
Live Updates
2:33 AM. 20 Mar 239:03 PM. 19 Mar
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य जारी
प्रयागराज. यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है. 258 केंद्रों पर 2 दिन में 30 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया गया. यूपी बोर्ड के नए प्रशिक्षण कार्यक्रम से परीक्षकों में उत्साह है. वायस रिकार्डर CCTV से यूपी बोर्ड केंद्रों की निगरानी कर रहा है. स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में कापियां बंट रही है.
2:33 AM. 20 Mar 239:03 PM. 19 Mar
लाखों के जेवर लेकर दुल्हन फरार
महोबा से बड़ी खबर सामने आ रही है. लाखों के जेवर लेकर दुल्हन फरार हो गयी है. दुल्हन पर ससुरालीजनों ने आरोप लगाया है. दुल्हन पर आरोप लगया गया है कि दूध में जहर देकर आभूषण लेकर भाग गयी है. बीते 14 मार्च को संविदा कर्मचारी से शादी हुई थी. पीड़ित परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है. यह घटना चरखारी कोतवाली इलाके की बतायी जा रही है.
2:33 AM. 20 Mar 239:03 PM. 19 Mar
लखीमपुर में सड़क हादसा, दो की हालत गंभीर
लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है. घायल का आरोप है कि एंबुलेंस नहीं मिला. CHC डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस न मिलने से घायल तड़पते रहे. यह हादसा मोहम्मदी के शाहजहांपुर रोड पर हुआ था.
2:33 AM. 20 Mar 239:03 PM. 19 Mar
गोरखपुर में बदमाशों ने किन्नर पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां
गोरखपुर से अब तक की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. सहजनवा थाना क्षेत्र के गदीशपुर गाही गांव के पास बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक किन्नर को घायल कर दिया. घटना के समय किन्नर किसी के घर से बधाई गाकर नेग लेकर लौट रही थी. इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी.
7:57 PM. 19 Mar 232:27 PM. 19 Mar
लोकसभा चुनाव में हमें 80 में से 80 सीटें जीतनी हैं: डिप्टी सीएम
कानपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में हमें 80 में से 80 सीटें जीतनी हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि नरेंद्र कश्यप ने पिछड़ों को पार्टी से जोड़ने का काम किया है. इस वक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा बहुत फायदे में है. यूपी की राजनीति ओबीसी केंद्रित हो चुकी है.
7:15 PM. 19 Mar 231:45 PM. 19 Mar
इरफान सोलंकी की मां-पत्नी की सीएम से गुहार, विधायक को कानपुर जेल स्थानांतरित करने की मांग
सपा विधायक इरफान सोलंकी की मां और पत्नी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है. इसमें इरफान सोलंकी का वजन स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से 20 किलोग्राम घटने का दावा किया गया है. परिजनों ने इरफान की दोनों किडनी में स्टोन होने व रमजान माह के मद्देनजर उनका कानपुर जेल में स्थानांतरण करने की मांग की है. परिजनों ने अधिवक्ता गौरव के माध्यम से मांग पत्र भिजवाया है.
मुख्य बातें
Uttar Pradesh Breaking News Live: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या के दौरे पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने हनुमान गढ़ी और रामजन्मभूमि में दर्शन पूजन करने के बाद बाद मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लिया. प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड में फरार शाइस्ता परवीन पर शिकंजा कसने के लिए उसका पोस्टर जारी करने की तैयारी की जा रही है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।