Uttar Pradesh Breaking News Live: अखिलेश का सरकार पर फिर हमला, बोले-भाजपा की उपलब्धि केवल बुल और बुलडोजर

योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स एलएसजी टीम रविवार को शहर में भव्य ड्रोन शो करेगी. एलएसजी के खिलाड़ी शहर में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
1:22 AM. 27 Mar 23 7:52 PM. 26 Mar

सारस की आड़ में अखिलेश का सरकार पर फिर हमला, बोले-भाजपा सरकार की उपलब्धि केवल बुल और बुलडोज़र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सारस को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है. अखिलेश ने कहा है कि ये दूसरों के दुख से सुखी होने वाले लोग हैं. सारस तक की ख़ुशी इनसे देखी नहीं गयी. ये पक्षियों तक की खुली उड़ान के ख़िलाफ़ हैं, ये भला इंसान की आज़ादी की बात क्या करेंगे. छह साल पूराकर अपनी छठी मनानेवाली उप्र भाजपा सरकार की उपलब्धि केवल बुल और बुलडोज़र ही है.

1:22 AM. 27 Mar 23 7:52 PM. 26 Mar

उदयपुर के रास्ते अतीक को ला रही यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स माफिया अतीक अहमद को उदयपुर के रास्ते प्रयागराज ला रही है. यूपी STF की मदद के लिए मध्य प्रदेश पुलिस के साथ- साथ राजस्थान पुलिस भी सुरक्षा दे रही हैं. जिस थाना क्षेत्र से यूपी STF का काफिला गुजर रहा है, वहां की थाना पुलिस एस्कॉट करने की जानकारी मिल रही है. सुरक्षा और गोपनीयता बनाये रखने को मीडिया के वाहनों को रोक दिया गया है. करीब 1,276.7 km का यह रास्ता NH 27 से होकर आता है.

1:22 AM. 27 Mar 23 7:52 PM. 26 Mar

वैन में बैठते हुए अतीक बोला,  इनका प्रोग्राम पता है, मेरी हत्या करना चाहते हैं’

माफिया अतीक अहमद ने अपनी जान को खतरा बताया है. साबरमती जेल से निकलकर जब वह यूपी पुलिस की बंदी वैन में बैठा उसने मीडिया को अपना बयान जारी कर दिया. साबरमती जेल से निकले वक्त अतीकअहमद ने बयान दिया कि ‘इनका प्रोग्राम पता है, मेरी हत्या करना चाहते हैं’

1:22 AM. 27 Mar 23 7:52 PM. 26 Mar

अतीक अहमद को जेल से बाहर लाया गया, वैन में बैठते वक्त अतीक ने पसंदीदा ड्रेस सफेद साफा बांधा

माफिया अतीक अहमद को साबरमती जेल से बाहर लाकर साढ़े पांच बजे के करीब अतीक यूपी पुलिस ने बंदी वैन में बैठाया . वैन में बैठने के समय अतीक अपनी पसंदीदा ड्रेस सफेद साफा बांधकर और काला कुर्ता पहने हुआ था. इस दौरान बड़ी संख्या में यूपी पुलिस और गुजरात पुलिस के जवान मौजूद हैं. अतीक को प्रयागराज लाया जा रहा है. साढ़े पांच बजे के करीब अतीक अहमद को साबरमती जेल से बाहर निकालकर यूपी पुलिस ने बंदी वैन में बैठाया तो सफेद साफा बांधे था. काला कुर्ता पहने था.

1:22 AM. 27 Mar 23 7:52 PM. 26 Mar

आगरा पुलिस ने किया 17 चोरियों का खुलासा, छह चोर पकड़े

आगरा. थाना ताजगंज पुलिस ने चोरों के एक गैंग को पकड़ा है. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. पुलिस ने शातिर छह चोरों ने पकड़कर 17 चोरियों का खुलासा किया है. सोना, चांदी, नकदी समेत भारी तादाद में सामान बरामद किया है. चोर कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं .

1:22 AM. 27 Mar 23 7:52 PM. 26 Mar

जेल की हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रहेगा अतीक अहमद

प्रयागराज -अतीक अहमद को जेल में हाई-सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा. माफिया के सेल में सीसीटीवी कैमरा होगा. जेल कर्मचारियों को उनके रिकॉर्ड के आधार पर चुना और तैनात किया जाएगा. जेल सुरक्षा कर्मियों के पा पास बॉडी वियर कैमरे होंगे. प्रयागराज जेल कार्यालय व जेल मुख्यालय चौबीसों घंटे निगरानी करेगा.

मुख्य बातें

योगी आदित्यनाथ सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने के बाद रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. लखनऊ सुपर जायंट्स एलएसजी टीम रविवार को शहर में भव्य ड्रोन शो करेगी. एलएसजी के खिलाड़ी शहर में रोड शो कर जनता से समर्थन मांगेंगे. इसके साथ ही Uttar Pradesh Breaking News Live: उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >