UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 15 साल का टूटा रिकार्ड, तापमान में हुई बढ़ोतरी, जानें मौसम अपडेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर समेत अन्य जिलों में गर्मी ने 15 सालों का र‍िकार्ड तोड़ द‍िया है. प्रदेश के कई जिलों में पारा 32 ड‍िग्री से उपर पहुंच गया है. वहीं आगरा में पारा 34 ड‍िग्री पार कर गया है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में लगातार तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. यूपी के कई जिलों में गर्मी का असर देखा जा सकता है. क्योंकि दिन में तेज धूप निकल रही है. इस साल उत्तर प्रदेश में हीट वेब यानि गर्मी ज़्यादा परेशान करने वाली है. फरवरी में ही तापमान सामान्य से 7 से 10 डिग्री ऊपर पहुंच गया है. लखनऊ, कानपुर,फतेहपुर, अयोध्‍या, च‍ित्रकूट, वाराणसी, प्रयागराज, गाज‍ियाबाद, गोरखपुर, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा आद‍ि ज‍िलों में द‍िन में तेज धूप ने तापमान में बढ़ोतरी की है. वहीं रात के समय ठंडी हवा चलने से मौसम तेजी से करवट ले रहा है. उत्तर प्रदेश में गर्मी ने 15 सालों का र‍िकार्ड तोड़ द‍िया है. कानपुर में पारा 32 ड‍िग्री है वहीं आगरा में पारा 34 ड‍िग्री पार कर गया है.

UP Weather Update: मौसम में बदलाव

उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ और कानपुर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. वहीं 7 से 11 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी. इधर, संगम नगरी प्रयागराज में भी दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी. वाराणसी में तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. यहां भी दिन के समय चलने वाली तेज हवाएं रात में थोड़ी सर्दी बढ़ा सकती हैं.

Also Read: ‘UP में का बा’ गाना गाकर बुरी तरह फंसी नेहा सिंह राठौर, यूपी पुलिस ने थमाया नोटिस, पूछे गये सात सवाल
उत्तर प्रदेश में बढ़ा पारा

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से चार-पांच डिग्री ज्यादा रहेगा. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. मौसम की मौजूदा गर्मी 23 फरवरी तक बने रहने के आसार हैं. मौसम वैज्ञानिक इस साल हीट वेब के भी ज़्यादा ही भयंकर होने का अनुमान जता रहे हैं. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रह सकता है. गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहने के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >