UP Weather: धूप-बादलों की आंखमिचौली के बाद अब गर्मी दिखाएगी तेवर, अप्रैल में सामान्य से ज्यादा होगी ​तपिश

Uttar Pradesh Weather Update: प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण गर्मी के तेवर अब तक ढीले रहे हैं. अब आने वाले दिनों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी सहित कई जनपदों में गुरुवार को आसमान साफ रहा और धूप निकली.

Uttar Pradesh Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में अप्रैल के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. मार्च में जहां आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी रही और सर्दी वापस लौटती नजर आई, वहीं अप्रैल में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला है.

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने के कारण गर्मी के तेवर अब तक ढीले रहे हैं. अब आने वाले दिनों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. राजधानी लखनऊ, कानपुर, आगरा, झांसी सहित कई जनपदों में गुरुवार को शुष्क मौसम के साथ सुबह की शुरुआत हुई. आसमान साफ रहा और धूप निकली.

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को लेकर अनुमान जताया है कि कुछ जनपदों में बारिश के आसार हैं. हालांकि अधिकांश जनपदों में सामान्य धूप निकली रहेगी. इस दौरान 15 से 30 किलोमीटर की दर से हवाएं चलेंगी. वहीं लखनऊ में शनिवार तक मौसम का मिजाज उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. यहां कुछ इलाकों में धूप के बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जबकि कुछ जगहों में हल्की बरसात की उम्मीद है.

Also Read: आकांक्षा दुबे मौत मामले में फरार भोजपुरी गायक समर सिंह विदेश भागने की कोशिश में! लुक आउट नोटिस जारी

आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अप्रैल माह के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक इजाफा दर्ज किया जाएगा. हालांकि इसके साथ ही साथ अन्य वर्षों की अपेक्षा अप्रैल में बारिश भी सामान्य से अधिक होगी. अब तक पारा सामान्य से कम पर दर्ज किया गया है, आने वाले दिनों में इसमें इजाफा देखने को मिलेगा.

प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति

प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री, आगरा में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, कानपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री, बरेली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री, मेरठ में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और नोएडा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >