अम्बेडकरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

अम्बेडकरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं प्रयागराज आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गयी. बारिश में भी पेड़ में लगी आग नहीं बुझ रही थी. इस घटना के बाद सीएम योगी ने गहरा दुख जताया है.

लखनऊ. अम्बेडकरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गयी है. दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले थे. हादसे में दो अन्य लोग झुलस गए है. जिनकी इलाज जारी है. यह घटना भीटी तहसील के सम्मनपुर छितौनिया की बतायी जा रही है. वहीं प्रयागराज आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ में आग लग गयी. बारिश में भी पेड़ में लगी आग नहीं बुझ रही थी. अचानक हरे पेड़ में बारिश के बीच लगी आग चर्चा का विषय बन गया है. यह मामला सोरांव तहसील के होलागढ़ का है.

सीएम योगी ने जताया गहरा दुख

सीएम योगी ने अम्बेडकरनगर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम योगी ने परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 4-4 लाख की राहत राशि तत्काल वितरित करने और घायलों के समुचित उपचार करने का निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >