अयोध्या में बड़ा हादसा, सरयू में स्नान के वक्त एक ही परिवार के 12 लोग डूबे, योगी आदित्यनाथ ने दिया ये निर्देश

राम की नगरी अयोध्या में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार सरयू नदी में स्नान के वक्त एक ही परिवार के 12 लोग डूब गये. पुलिस ने गोताखोरों को उन्हें ढूंढ़ने में लगा दिया गया है.

राम की नगरी अयोध्या में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के अनुसार सरयू नदी में स्नान के वक्त एक ही परिवार के 12 लोग डूब गये. पुलिस ने गोताखोरों को उन्हें ढूंढ़ने में लगा दिया गया है.

सीएम योगी ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये हैं. जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सरयू किनारे गुप्तार घाट पर हुई है.

पीड़ित परिवार आगरा से अयोध्या घूमने के लिए आया था और सरयू में स्नान के दौरान डूब गया. पहले नदी की धार में दो लोग बहे और उसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में परिवार के 12 लोग डूब गये.

दुर्घटना के वक्त चीख-पुकार सुनकर लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया. जिसके बाद गोताखोरों को वहां काम पर लगाया गया है, लेकिन अभी तक डूबने वालों में से किसी को बचाया नहीं जा सका है और ना ही किसी का शव बरामद हुआ है.

Posted By : Rajneesh Anand

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >